{"_id":"6acfd8666500f6ca000e1bc9","slug":"dates-announced-for-state-level-football-and-kabaddi-trials-sultanpur-news-c-103-1-slp1007-167273-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: फुटबॉल-कबड्डी के राज्य स्तरीय ट्रायल की तिथियां घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: फुटबॉल-कबड्डी के राज्य स्तरीय ट्रायल की तिथियां घोषित
Thu, 15 Oct 2026 01:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Thu, 15 Oct 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम में राज्य स्तरीय फुटबॉल और कबड्डी प्रतियोगिताओं के लिए जिला स्तरीय चयन ट्रायल्स आयोजित होगा। यह ट्रायल 15 और 27 अक्तूबर को होंगे।
जिला क्रीड़ा अधिकारी राजेश कुमार सोनकर ने बताया कि सीनियर पुरुष फुटबॉल का ट्रायल 15 अक्तूबर को होगा। चयनित खिलाड़ी 16 अक्तूबर को मंडल स्तरीय ट्रायल्स देने अयोध्या के डाभासेमर स्टेडियम जाएंगे। राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता 23 से 30 अक्तूबर तक वाराणसी में आयोजित की जाएगी। सब-जूनियर बालिका कबड्डी का ट्रायल 27 अक्तूबर को होगा। मंडल स्तरीय ट्रायल्स 28 अक्तूबर को अपराह्न 2 बजे आयोजित किए जाएंगे। राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता 29 से 31 अक्तूबर तक रायबरेली में होगी। बताया कि इच्छुक खिलाड़ियों को अपने साथ आधार कार्ड और दो पासपोर्ट साइज फोटो लाना अनिवार्य है।