फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Banned polythene is being sold openly in the city

शासन का फरमान बेअसर, शहर में बिक रही प्रतिबंधित पॉलिथीन

Fri, 13 Dec 2019 11:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Dec 2019 11:09 PM IST
विज्ञापन
Banned polythene is being sold openly in the city
सुल्तानपुर। शासन की ओर से रोक लगने के बाद भी शहर में प्रतिबंधित 50 माइक्रॉन से कम की पॉलिथीन की ब्रिकी हो रही है। नगर पालिका इस पर अंकुश नहीं लगा पा रही है।
विज्ञापन

शासन की रोक के बाद भी जिले में पॉलिथीन की बिक्री जारी है। इससे दिन-ब-दिन प्रदूषण बढ़ता जा रहा है। शहर के गली मोहल्लों के अलावा गांव-गिरांव भी पॉलिथीन से अछूते नहीं हैं।
विज्ञापन

पॉलिथीन पर कार्रवाई को लेकर जिला प्रशासन सुस्त पड़ा है। चिकित्सकों के अनुसार 50 माइक्रॉन से कम की पॉलिथीन का प्रयोग मानव जीवन व पर्यावरण के लिए काफी घातक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसको देखते हुए प्रदेश सरकार ने पिछले वर्ष 15 जुलाई से प्रदेश भर में 50 माइक्रॉन से कम वाली पॉलिथीन पर रोक लगाने का निर्देश जारी किया था। पॉलिथीन के साथ ही प्लास्टिक से बनी डिस्पोजल कटोरी, गिलास, चम्मच आदि भी बैन किए गए हैं।
सरकार ने पॉलिथीन व प्लास्टिक पर चरणबद्ध तरीके से रोक लगाने की घोषणा की थी। इसके लिए सभी मंडलायुक्तों, डीएम, नगर निगम, विकास प्राधिकरण और पर्यावरण विभाग के अधिकारियों को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए निर्देश दिए गए थे।
व्यापारियों के अनुसार कानपुर व दिल्ली से यहां पर पॉलिथीन मंगाई जाती है। इसका अधिकतर प्रयोग फुटपाथ और किराना व्यवसायी करते हैं। 50 माइक्रॉन से कम की पॉलिथीन सस्ती भी पड़ती है।
शहर के शाहगंज, चौक, सब्जी मंडी समेत अन्य स्थानों पर पॉलिथीन का प्रयोग धड़ल्ले से किया जा रहा है। पिछले दिनों नगर पालिका की ओर से अभियान चलाकर करीब चार किलोग्राम पॉलिथीन जब्त की गई थी।

नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी रविंद्र कुमार ने बताया कि शहर में पॉलिथीन की बिक्री पर रोक लगाने के लिए निरंतर अभियान चलाया जाएगा। इस बार पुलिस व प्रशासन की संयुक्त टीम के साथ अभियान चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed