{"_id":"6ab96389b1bef6fad70a0274","slug":"bank-closed-slp-sultanpur-news-c-103-1-slko1044-165922-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: खुली रहीं बैंक शाखाएं, 300 करोड़ का हुआ कारोबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: खुली रहीं बैंक शाखाएं, 300 करोड़ का हुआ कारोबार
Mon, 28 Sep 2026 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Mon, 28 Sep 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
बस स्टेशन स्थित एसबीआई की शाखा से निकलते ग्राहक। संवाद
सुल्तानपुर। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन की तीन दिवसीय हड़ताल के मद्देनजर रविवार को छुट्टी के दिन भी सभी बैंकों की शाखाएं खुली रहीं। छुट्टी में ग्राहकों की संख्या में कमी रही, लेकिन करीब 300 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार बैंकों में हुआ है। यूनियन की तीन दिवसीय हड़ताल से सोमवार से सभी बैंकों बंद रहेंगी।
हड़ताल के मद्देनजर रविवार की सुबह से पूर्व की तरह बैंक शाखाएं खुल गईं। बस स्टेशन के पास स्थित प्रमुख बैंकों में शामिल भारतीय स्टेट बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा व इंडियन बैंक में ग्राहकों की आवाजाही रही, लेकिन अन्य दिनों की तरह भीड़ कम रही। इंडियन बैंक के पास मिले करौदिया निवासी रामचंदर ने बताया कि भीड़ कम होने से बैंंक में जल्दी काम हो गया। भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा में पहुंचे विवेक नगर निवासी प्रदीप कुमार शुक्ल ने बताया कि वाहनों की मरम्मत में दुकानदारों ने नकदी लेना शुरू कर दी है। हड़ताल के मद्देनजर कुछ धनराशि एडवांस में निकालकर रख ली है। जयसिंहपुर निवासी प्रदीप मिश्रा ने बताया कि कुछ घरेलू कार्य के लिए पैसे की जरूरत थी। बीओबी शाखा में पहुंचकर बंदोबस्त कर लिया है।
यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के जिलाध्यक्ष अशोक कुमार शुक्ल ने बताया कि सोमवार से बुधवार तक बैंकों में हड़ताल रहेगी। कर्मचारियों के आह्वान पर आरबीआई के आदेश पर छुट्टी में बैंक शाखाओं को खोला गया था। जिला बैंक प्रबंधक समीर पात्र ने बताया कि हड़ताल के दौरान ऑनलाइन बैंकिंग का कार्य होगा और एटीएम संचालित रहेंगे। सभी बैंकों की ओर से एटीएम संचालन की व्यवस्था की गई है।