{"_id":"642f116bd6a5d7a4760719d4","slug":"bajrang-balis-birth-anniversary-celebrated-by-decorating-with-flowers-sultanpur-news-c-13-1-169858-2023-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: बजरंग बली का फूलों से शृंगार कर मनाई जयंती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: बजरंग बली का फूलों से शृंगार कर मनाई जयंती
Fri, 07 Apr 2023 12:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Fri, 07 Apr 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
कुड़वार क्षेत्र में स्थित हनुमान मंदिर। -संवाद
सुल्तानपुर। जिले में बृहस्पतिवार को हनुमान जन्मोत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया। हनुमान जयंती के उपलक्ष्य में मंदिरों में अनुष्ठान किए गए। दिनभर पूजन-अर्चन के लिए भक्तों की भीड़ लगी रही। पौराणिक धर्मस्थली विजेथुआ महावीरन धाम पर बजरंग बली का फूलों से शृंगार किया गया। सामाजिक संगठनों की ओर से राहगीरों को शर्बत पिलाई गई।
शिव के रूप और प्रभु श्रीराम के अनन्य भक्त हनुमान जी का जन्मोत्सव बृहस्पतिवार को धूमधाम से मनाया गया। कादीपुर तहसील के पौराणिक धर्मस्थली विजेथुआ महावीरन धाम पर जयंती के उपलक्ष्य में दिनभर अनुष्ठान होते रहे।
भारी तादाद में भक्तों ने महाआरती में हिस्सा लिया। इसके बाद प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम में सुनील मिश्रा, रिंकू मिश्रा, राम गुलाब, रितेश दुबे व क्षेत्र के अन्य प्रबुद्धजनों का सहयोग रहा।
विज्ञापन
शहर के चौक स्थित हनुमानगढ़ी व रुद्र नगर स्थित श्री संकटमोचन हनुमान मंदिर में भी विभिन्न कार्यक्रम हुए। संकटमोचन महाराज का अभिषेक कर विशेष आरती की गई। श्रद्धालुओं ने हनुमान चालीसा, बजरंग बाण, सुंदरकांड का पाठ किया। शहर की महिला मंडली की ओर से सामूहिक पाठ किया गया। देर शाम मंदिर के पुजारी ने सभी भक्तों को प्रसाद बांटे।
कुड़वार कस्बे में स्थित हनुमान मंदिर में भी जयंती पर अनुष्ठान किया गया। पूजा-पाठ व आरती के बाद प्रसाद वितरित किया गया। दूबेपुर क्षेत्र के हसनपुर गांव स्थित हनुमान मंदिर में सुबह से देर शाम तक अनुष्ठान होते रहे। भारी तादाद में आसपास के गांव के श्रद्धालु दर्शन-पूजन के लिए पहंचे।