फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Bail hearing of four including mastermind's brother postponed in bullion robbery case

Sultanpur News: सराफा डकैती कांड में मास्टरमाइंड के भाई समेत चार की जमानत पर सुनवाई टली

Tue, 07 Jan 2025 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Tue, 07 Jan 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
Bail hearing of four including mastermind's brother postponed in bullion robbery case
सुल्तानपुर। सराफा डकैती कांड में रायबरेली जेल में निरुद्ध मास्टरमाइंड विपिन सिंह के भाई समेत चार आरोपियों की जमानत अर्जी पर सोमवार को बचाव पक्ष की ओर से मौका लेने के कारण सुनवाई टल गई। एडीजे प्रथम संतोष कुमार ने आरोपियों की जमानत अर्जी पर सुनवाई के लिए आठ जनवरी की तिथि तय की है।
विज्ञापन


कोतवाली नगर के चौक ठठेरी बाजार में गत 28 अगस्त को भरतजी सोनी की दुकान में डकैतों ने दिनदहाड़े डकैती डाली थी। दुकान से सोना, चांदी व नकदी लूटकर फरार हो गए थे। मामले में मास्टरमाइंड विपिन सिंह रायबरेली जेल में और उसका भाई विवेक सिंह व आरोपी विनय शुक्ल, अरविंद यादव, दुर्गेश प्रताप सिंह उर्फ लालजी, सचिन सिंह, पुष्पेंद्र, त्रिभुवन कोरी, अंकित यादव व अजय यादव अमहट स्थित जिला जेल में निरुद्ध है। डकैती कांड के मास्टरमाइंड विपिन सिंह के भाई विवेक सिंह और आरोपी दुर्गेश प्रताप सिंह उर्फ लालजी, सचिन व अजय यादव की जमानत अर्जी पर सोमवार को सुनवाई होनी थी, लेकिन बचाव पक्ष के वकील ने मौका ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed