{"_id":"69e12a401ffa971a360429e4","slug":"bail-applications-of-three-individuals-including-the-former-chairmans-son-granted-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-154286-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: पूर्व चेयरमैन के पुत्र सहित तीन की जमानत अर्जी मंजूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: पूर्व चेयरमैन के पुत्र सहित तीन की जमानत अर्जी मंजूर
Thu, 16 Apr 2026 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Thu, 16 Apr 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। अखंडनगर के कल्यानपुर में भूमि विवाद में हुए गोलीकांड में बीज निगम के पूर्व चेयरमैन राणा अजीत प्रताप सिंह के पुत्र अभिजीत सिंह सहित अन्य आरोपियों की जमानत अर्जी पर बृहस्पतिवार को सुनवाई हुई। जिला जज सुनील कुमार की अदालत ने आरोपी अभिजीत सिंह, विक्कू सिंह व अभिनव सिंह की जमानत अर्जी सशर्त मंजूर कर ली है। अन्य आरोपियों की अर्जी पर सुनवाई के लिए कोर्ट ने दूसरी तिथि नियत की है।
अखंडनगर के कल्यानपुर निवासी जिलाजीत यादव ने गत 15 मार्च की घटना बताते हुए स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। उनके आरोप के मुताबिक भूमि विवाद में रतनपुर मैरवा निवासी पूर्व चेयरमैन राणा अजीत प्रताप सिंह, उनके पुत्र अभिजीत सिंह सहित अन्य नामजद व उनके अज्ञात साथियों ने पिस्तौल, रिवाॅल्वर व लाठी-डंडे से उनके परिवार पर हमला किया था। सह आरोपी नमित सिंह, प्रवेश सिंह, दुर्गेश दुबे, विनय दुबे की जमानत पर सुनवाई के लिए 18 अप्रैल की तारीख तय की गई है।