{"_id":"6787fb0b4bd4a7525e0296b7","slug":"bail-application-of-brother-of-mastermind-of-bullion-robbery-case-rejected-sultanpur-news-c-13-1-lko1039-1036394-2025-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: सराफा डकैती कांड के मास्टरमाइंड के भाई की जमानत अर्जी खारिज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: सराफा डकैती कांड के मास्टरमाइंड के भाई की जमानत अर्जी खारिज
Wed, 15 Jan 2025 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Wed, 15 Jan 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। सराफा डकैती कांड के मास्टरमाइंड विपिन सिंह के भाई की जमानत अर्जी बुधवार को एडीजे प्रथम संतोष कुमार ने खारिज कर दी। मामले में एक सह आरोपी की जमानत अर्जी पर 17 जनवरी को सुनवाई होगी।
कोतवाली नगर के चौक ठठेरी बाजार में 28 अगस्त 2024 को भरतजी सोनी की दुकान में डकैतों ने दिनदहाड़े डकैती डाली थी। पीड़ित सराफा व्यवसायी भरतजी सोनी ने अज्ञात डकैतों के खिलाफ कोतवाली नगर में मुकदमा दर्ज कराया था। मामले में मास्टरमाइंड विपिन सिंह रायबरेली जेल में और उसका भाई विवेक सिंह व आरोपी विनय शुक्ल, अरविंद यादव, दुर्गेश प्रताप सिंह उर्फ लालजी, सचिन सिंह, पुष्पेंद्र, त्रिभुवन कोरी, अंकित यादव व अजय यादव अमहट स्थित जिला जेल में निरुद्ध है।
बुधवार को एडीजे प्रथम संतोष कुमार ने दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद मास्टरमाइंड विपिन सिंह के भाई विवेक सिंह की जमानत अर्जी खारिज कर दी। जेल में निरुद्ध सह आरोपी अजय यादव की जमानत अर्जी पर बचाव पक्ष के मौका लेने के कारण सुनवाई नहीं हो पाई। कोर्ट ने जमानत अर्जी पर सुनवाई के लिए 17 जनवरी की तिथि तय की है।