{"_id":"6112adc68ebc3e7cd3478a2a","slug":"ayodhya-prayagraj-forelane-will-start-soon-sultanpur-news-lko5907632129","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या-प्रयागराज फोरलेन पर शहर से फर्राटा भर सकेंगे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या-प्रयागराज फोरलेन पर शहर से फर्राटा भर सकेंगे वाहन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। अयोध्या-प्रयागराज फोर लेन पर अब शहर से लोग फर्राटा भर सकेंगे। शहर के पयागीपुर से लेकर प्रतापगढ़ जनपद तक मार्ग का निर्माण कार्य तकरीबन पूरा हो गया है। निर्माण के बाद कार्यदायी संस्था अब फोर लेन को नेशनल हाईवे को हैंडओवर करने की तैयारी में है।
केंद्र सरकार के राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय ने करीब चार वर्ष पहले अयोध्या-प्रयागराज मार्ग को फोर लेन बनाने की घोषणा की थी। केंद्र की स्वीकृति के बाद नेशनल हाईवे ने करीब दो वर्ष पहले सुल्तानपुर से प्रतापगढ़ जनपद के आगे तक सड़क निर्माण का टेंडर कराया था।
सुल्तानपुर से प्रतापगढ़ शहर के आगे तक टेंडर के बाद कार्यदायी संस्था ने निर्माण कार्य शुरू कराया था। करीब दो वर्ष से चल रहा निर्माण कार्य तकरीबन पूरा हो गया है। मार्ग पर सफाई व पेंटिंग आदि का कार्य चल रहा है। फोर लेन का कार्य तकरीबन पूरा होने से अब शहर से प्रयागराज तक लोग फर्राटा भर सकेंगे।
विज्ञापन
विभागीय अधिकारियों के मुताबिक शहर से लेकर प्रतापगढ़ जनपद तक करीब आठ सौ करोड़ रुपये में फोर लेन का निर्माण कार्य कराया गया है। नेशनल हाईवे के अधिशाषी अभियंता डीवी सिंह ने बताया कि मार्ग का निर्माण तकरीबन पूरा हो गया है। सौंदर्यीकरण का कार्य चल रहा है। जल्द ही जांच के बाद मार्ग को हैंडओवर लिया जाएगा।
कटका से कूरेभार तक मार्ग अभी टू-लेन
जिले से अयोध्या जनपद का मार्ग करीब 60 किमी अभी टू-लेन है। अधिकारियों के मुताबिक मार्ग को बेहतर बनाया गया है। फोर लेन निर्माण की प्रक्रिया जल्द शुरू होने की उम्मीद है।
102 किमी का सफर दो घंटे में होगा पूरा
पयागीपुर से वाया प्रतापगढ़-प्रयागराज तक का निर्माण फोर लेन हो जाने से अब करीब 102 किमी का सफर दो घंटे में पूरा हो सकेगा। गिट्टी से लेपन की वजह से वाहनों को झटके नहीं लग सकेंगे। अधिशाषी अभियंता का कहना है कि निर्माण में गुणवत्ता का ख्याल रखा गया है।