{"_id":"63ea822df424876d980cf1d6","slug":"ayodhya-cantt-special-train-will-be-canceled-from-20-to-28-sultanpur-news-c-13-1-87095-2023-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुल्तानपुर: 20 से 28 तक निरस्त रहेगी अयोध्या कैंट स्पेशल ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुल्तानपुर: 20 से 28 तक निरस्त रहेगी अयोध्या कैंट स्पेशल ट्रेन
Tue, 14 Feb 2023 12:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Tue, 14 Feb 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। अयोध्या-प्रयागराज रेलपथ पर चिलबिला व प्रतापगढ़ स्टेशन के बीच नॉन इंटरलॉकिंग (रेलपथ दोहरीकरण) कार्य को लेकर 20 से 28 फरवरी के बीच अयोध्या कैंट-प्रयागराज अप व डाउन स्पेशल ट्रेन का संचालन निरस्त किया गया है। इन ट्रेनों का संचालन नौ दिनों के लिए निरस्त किए जाने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
अयोध्या कैंट-प्रयागराज संगम अप व डाउन एक्सप्रेस से प्रतिदिन बड़ी संख्या में सुल्तानपुर से भी लोग प्रयागराज व अयोध्या का सफर तय करते हैं। नौ दिनों तक लगातार ट्रेन का संचालन निरस्त किए जाने जिलेवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार ने दोनों ट्रेनों का संचालन आरंभिक स्टेशनों से निरस्त किए जाने की पुष्टि की है।
23 व 26 फरवरी को बदले रूट से चलेगी साकेत एक्सप्रेस
अयोध्या कैंट से वाया सुल्तानपुर से प्रतापगढ़ के रास्ते लोकमान्य तिलक को जाने वाली साकेत डाउन एक्सप्रेस के मार्ग में भी परिवर्तन किया गया है। साकेत डाउन एक्सप्रेस का संचालन 23 व 26 फरवरी को आरंभिक स्टेशन अयोध्या कैंट से वाया सुल्तानपुर नहीं होगा। यह ट्रेन आरंभिक स्टेशन अयोध्या कैंट से शाहगंज, जफराबाद, जंघई, फाफामऊ स्टेशन के रास्ते आगे के लिए रवाना की जाएगी।