फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Auto mobile market raging over Dhanteras

धनतेरस को लेकर ऑटोमोबाइल बाजार में लौटी रौनक

Sun, 08 Nov 2020 09:26 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2020 09:26 PM IST
विज्ञापन
Auto mobile market raging over Dhanteras
सुल्तानपुर। लॉकडाउन की मार के बाद एक बार फिर ऑटो मोबाइल बाजार में रौनक लौट आई है। धनतेरस नजदीक आते ही वाहनों की बिक्री को लेकर ऑटो मोबाइल बाजार गुलजार हो गया है।
विज्ञापन

इससे पहले शोरूमों में मनपसंद कार, बाइक, स्कूटर व बुलेट आदि की खरीदारी को लेकर लोगों ने अग्रिम बुकिंग करानी शुरू कर दी है। इस कारण शोरूमों में भीड़ लगनी शुरू हो गई है। कोई परिवार के साथ तो कोई दोस्तों के साथ शोरूम में पहुंच रहा है।
विज्ञापन

लोगों के सपनों को मुकाम देने के लिए विभिन्न बैंक फाइनेंस के लिए उपलब्ध हैं। कोई भी ग्राहक वापस न जाए, इसके लिए फाइनेंस पर खास फोकस किया गया है। खरीदारी के इच्छुक उपभोक्ताओं को ऋण आसानी से उपलब्ध हो सके, इसका भी पूरा ध्यान रखा जा रहा है। अलग-अलग वाहनों की खरीद पर ऑफर भी दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक कोरोना की वजह से ऑटो मोबाइल सेक्टर में वाहनों की बिक्री पर असर पड़ा था। शोरूम संचालकों को उम्मीद है कि धनतेरस और दीपावली त्योहार नजदीक आने पर बुकिंग बढ़ेगी।
रतनदीन मोटर्स के ओनर दीपक जैन ने बताया कि फिलहाल सेल पिछले साल की तुलना में कम है लेकिन धनतेरस और दीपावली में अच्छी सेल होने की उम्मीद है। धनतेरस को लेकर अब तक करीब 25 बाइक बुक हुई हैं। उन्होंने बताया कि मोटरसाइकिल पर 2100 रुपये व स्कूटर की खरीद पर 6100 रुपये की छूट दी जा रही है।
त्योहारी बाजार को भुनाने के लिए कार कंपनियों ने पूरी तरह से जोर लगा दिया है। कई कंपनियों ने कारों के नए-नए मॉडल बाजार में उतारे हैं। इस बात को लेकर कार बाजार में एक तरह से जंग शुरू हो गई है।
खास बात यह है कि इसमें कई खरीदार ऐसे भी हैं, जो दो माह पहले ही अपने लिए बुकिंग करवा चुके हैं और वे धनतेरस के दिन ही अपने वाहन की डिलीवरी लेंगे। ऐसी स्थिति में दोपहिया वाहनों की बिक्री में तेजी त्योहार के एक-दो दिन पूर्व ही आएगी।
धनतेरस के दिन खरीदारों को डिलीवरी आसानी से हो। इसके लिए लोगों का खासा ध्यान रखा जा रहा है। धनतेरस के दिन विभिन्न शोरूमों में अलग से भी काउंटर बनाए जाएंगे। ताकि कोरोना गाइड लाइन के मुताबिक सोशल डिस्टेंसिंग बनाई जा सके।
धनतेरस व दीपावली के दौरान जिले में दोपहिया वाहनों की बिक्री पर करीब ढाई से तीन करोड़ रुपये के कारोबार होने की संभावना है। बुलेट मोटर साइकिल के विक्रेता मिर्जा सगीर बेग के मुताबिक शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित ऑटो मोबाइल शोरूमों में धनतेरस को लेकर खासा उत्साह है।

लोगों ने पहले से ही बुकिंग करा रखी है। पिछले साल बुलेट की अग्रिम बुकिंग कराए लोगों में से कई को निराशा भी झेलनी पड़ी थी। इस बार करीब 200 लोगों ने बुकिंग कराई है, जिन्हें धनतेरस पर मोटर साइकिल डिलीवर की जाएगी। कोरोना की वजह से मांग के मुताबिक बुलेट की आपूर्ति नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed