{"_id":"64de61932a62cfc5cf0499b9","slug":"auto-driver-beaten-up-for-opposing-illegal-recovery-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-1722-2023-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: अवैध वसूली के विरोध पर ऑटो चालक को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: अवैध वसूली के विरोध पर ऑटो चालक को पीटा
Thu, 17 Aug 2023 11:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Thu, 17 Aug 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। टैक्सी स्टैंड से अवैध वसूली का विरोध करने पर बृहस्पतिवार को एक ऑटो चालक को पीट दिया गया। इसे लेकर लामबंद हुए ऑटो चालकों ने घटना पर रोष जाहिर करते हुए कोतवाली पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए तहरीर दी।
शहर के कुड़वारनाका के पास बृहस्पतिवार को नगर पालिका की टैक्सी पार्किंग शुल्क की वसूली में लगे लोगों ने इमलिया खुर्द के ऑटो चालक महेश कुमार को पीट दिया। पीड़ित ऑटो चालक ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस जब तक मौके पर पहुंचती, हमलावर फरार हो गए।
ऑटो चालक महेश का आरोप है कि उससे अवैध रूप से 80 रुपये मांगे जा रहे थे। इसका विरोध करने पर उसे मारापीटा गया। यह जानकारी होने के बाद टैक्सी चालकों ने सामूहिक रूप से नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर दी।
विज्ञापन
ऑटो चालकों ने आरोप लगाया कि नगर पालिका प्रशासन की शह पर अवैध वसूली की जा रही। मनमाना पैसा न देने पर ऑटो चालकों की सरेआम पिटाई हो रही है। अवैध वसूली बंद कराने को व्यापार मंडल भी कई बार डीएम को ज्ञापन सौंप चुका है। फिर भी कोतवाली पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। ऑटो चालकों ने अवैध वसूली में लिप्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।