फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Aunt had killed nephew by giving poison

Sultanpur News: जहर देकर चाची ने की थी इकलौते भतीजे की हत्या

Thu, 06 Apr 2023 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Thu, 06 Apr 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
Aunt had killed nephew by giving poison
सेमरी बाजार (सुल्तानपुर)। विसरा जांच में जहर देने की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने डेढ़ वर्ष पूर्व हुई बालक की हत्या में शामिल चचेरी चाची को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी महिला ने जहर देकर भतीजे की हत्या के बाद हादसा दिखाने के लिए शव को कुएं में फेंक दिया था।
विज्ञापन




जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के ईसुर गांव में चार सितंबर 2021 को गांव निवासी दिनेश दुबे का इकलौता बेटा दिव्यांशु उर्फ रौनक (11) अचानक घर से लापता हो गया था। काफी खोजबीन के बाद दूसरे दिन सुबह रौनक का शव घर से पास स्थित एक कुएं में मिला था।
विज्ञापन




घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया था। परिजन शव को दफना दिए थे। परिजन लगातार दिव्यांशु की हत्या की आशंका जताते रहे थे। मृतक के पिता ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर शव का दोबारा पोस्टमॉर्टम कराए जाने की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन




डीएम के आदेश पर दोबारा पोस्टमॉर्टम कराया गया था। जांच के लिए विसरा विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजी गई थी। एक साल बाद जब रिपोर्ट आई तो पुलिस अमले में खलबली मच गई। विसरा रिपोर्ट में जहर की पुष्टि हुई थी।



पुलिस ने घटना स्थल के साथ ही अन्य बिंदुओं पर जांच की। आखिरकार पुलिस ने रौनक की मौत से पर्दा उठाते हुए उसकी चचेरी चाची अमरावती को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।





जयसिंहपुर इंस्पेक्टर प्रेम चंद्र सिंह ने बताया कि रौनक की मौत जहर देने से हुई थी। विसरा रिपोर्ट आने के बाद पड़ताल की गई। रौनक की चचेरी चाची अमरावती को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उसने बताया कि घर पर एक झोलाछाप बाबा आया था।



उसने परिवार में किसी की अकाल मौत की बात कही थी। परिवार में किसी की अकाल मौत न हो इसके लिए उसने किसी बच्चे की बलि देने को कहा था। बाबा के कहने पर ही उसने रौनक को जहर दिया था। जब वह बेहोश हो गया तो उसे उठाकर कुएं में फेंक दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed