{"_id":"688535bffe91f7d71107ee58","slug":"attack-on-plaintiff-who-appeared-for-murder-case-sultanpur-news-c-13-1-lko1039-1310433-2025-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: हत्या के मामले में पैरवी पर आए वादी पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: हत्या के मामले में पैरवी पर आए वादी पर हमला
Sun, 27 Jul 2025 01:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sun, 27 Jul 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। दीवानी न्यायालय में हत्या के मामले में पैरवी पर आए वादी मुकदमा पर हत्यारोपी ने शुक्रवार को जान से मारने की धमकी देते हुए हमला कर दिया। लोगों के बीच-बचाव से मामला शांत हुआ।
अमेठी जिले के थौरा गांव निवासी वंश बहादुर सिंह के मुताबिक, हत्या व जानलेवा हमले के मामले में वह वादी मुकदमा हैं। प्रकरण जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत में चल रहा है। मुकदमे की पैरवी के सिलसिले में वह शुक्रवार दोपहर करीब 2.15 बजे न्यायालय गए थे। आरोप है कि कोर्ट से बाहर निकलते समय थौरा निवासी हत्यारोपी दिलीप कुमार सिंह मिल गया। उनको देखते ही आरोपी ने उन्हें गालियां व जान से मारने की धमकी दी। मना करने पर उन्हें मारापीटा।
घटना के समय वंश बहादुर के साथ पुलिस अधीक्षक अमेठी की ओर से उनकी सुरक्षा में लगे हेड कांस्टेबल राजेश कुमार भी मौजूद थे। कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक धीरज कुमार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।