{"_id":"5d2379698ebc3e6d1074791e","slug":"attack-on-electric-sub-station-sultanpur-news-lko4696007173","type":"story","status":"publish","title_hn":"दबंगों ने विद्युत उपकेंद पर धावा बोलकर की तोड़फोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दबंगों ने विद्युत उपकेंद पर धावा बोलकर की तोड़फोड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। बिजली कटने से नाराज जीप से पहुंचे दबंगों ने उघड़पुर विद्युत उपकेंद्र पर धावा बोल दिया। हमलावरों ने उपकेंद्र पर तोड़फोड़ करते हुए मौजूद संविदा कर्मियों की पिटाई कर दी और कागजातों को नुकसान पहुंचाया।
रविवार की रात बिजली कटने से नाराज क्षेत्र के कुछ लोग जीप से विद्युत उपकेंद्र उघड़पुर पहुंच गए। रात में फॉल्ट ठीक नहीं हो पाने की वजह पूछते हुए दंबगों ने उपकेंद्र पर तोड़फोड़ शुरू कर दी।
मौजूद संविदा कर्मियों ने जब उन्हें रोकने की कोशिश की तो आरोपी उन पर पिल पड़े। संविदा कर्मियों की पिटाई करते हुए सब स्टेशन पर रखी फाइलों को नष्ट कर डाला।
विज्ञापन
आरोप है कि एक संविदा कर्मी को उसके घर से जीप पर बैठाकर उपकेंद्र लाया गया और उसकी पिटाई की गई। इस घटना से विद्युत कर्मियों में आक्रोश फैल गया है। संविदा कर्मियों ने कार्य ठप कर दिया है।
कार्य बंद होने से रविवार की रात से ही उपकेंद्र की विद्युत आपूर्ति बाधित चल रही है। सुबह घटना की सूचना मिलने पर अवर अभियंता राजेश कुमार ने एक्सईएन समेत अन्य को अवगत कराया। जेई राजेश कुमार ने आरोपियों के खिलाफ गोसाईगंज थाने में तहरीर दी है।