{"_id":"67bf5a786178f70a8903bd84","slug":"attack-on-cousin-of-bjp-mandal-president-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-127907-2025-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: भाजपा मंडल अध्यक्ष के चचेरे भाई पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: भाजपा मंडल अध्यक्ष के चचेरे भाई पर हमला
Wed, 26 Feb 2025 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Wed, 26 Feb 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
लंभुआ (सुल्तानपुर)। स्थानीय कोतवाली के सूर्यभानपट्टी गांव में बुधवार की शाम विपक्षियों ने भाजपा नेता के चचेरे भाई पर हमला कर दिया। हमलावरों ने उनका सिर फोड़ दिया। वारदात के पीछे भूमि विवाद बताया जा रहा है।
लंभुआ विधानसभा क्षेत्र के अर्जुनपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष व सूर्यभान पट्टी निवासी राजेश मिश्र के चचेरे भाई प्रबोध मिश्र बुधवार की शाम लगभग पांच बजे अपने खेत में काम करवा रहे थे। आरोप है कि तभी गांव के ही कुछ लोगों ने उन पर हमला कर दिया।
हमले में प्रबोध का सिर फट गया। वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े। शोर मचाने पर जब तक ग्रामीण मौके पर पहुंचते, तब तक हमलावर भाग निकले। प्रभारी निरीक्षक अखंडदेव मिश्र ने बताया कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा। (संवाद)