फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   ATM room turned into shoe godown

ग्रामीण बैंक का एटीएम बना जूते-चप्पल का गोदाम

Wed, 04 Jan 2017 09:54 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Wed, 04 Jan 2017 09:54 PM IST
विज्ञापन
ATM room turned into shoe godown
लोगों को परेशानी - फोटो : अमर उजाला

बरौंसा (सुल्तानपुर)। नोटबंदी के बाद जयसिंहपुर कोतवाली के बगल लगा ग्रामीण बैंक का एटीएम जूते-चप्पल की गोदाम बन गया है। एटीएम के बगल जूता चप्पल रखा जा रहा है। बैंक अधिकारी इसके पीछे दुकान मालिक को भाड़ा नहीं मिलना बता रहे हैं। 

विज्ञापन


 जयसिंहपुर में कोतवाली के सामने बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक का एक एटीएम ऐसा लगा है। नोटबंदी के पूर्व तक यह एटीएम कभी-कभार चलता था लेकिन इसके बाद यह बंद हो गया। एटीएम बंद होने से उसे जूते-चप्पल का गोदाम बना दिया गया। दुकान मालिक ने उसमें जूता-चप्पल रख दिया है। एटीएम से पैसा नहीं मिलने से क्षेत्र के ग्रामीणों को बड़ी परेशानी हो रही है। ग्रामीणों की मानें तो एटीएम लगने के चंद  महीनों तक यह काम करता था।
विज्ञापन


वैसे तहसील क्षेत्र में ग्राहकों की सुविधा के लिए विभिन्न बैंकों के एटीएम लगाए गए हैं। अब स्थिति ये है कि कुछ पर ताले लटक रहे तो कुछ गोदाम बन गए हैं।  एटीएम से कैश निकालने की आस  में आने वाले ग्राहकों को बैरंग वापस लौटना पड़ रहा है। बैंक मैनेजर सत्यप्रकाश पाठक ने बताया कि ग्रामीण बैंक के एटीएम संचालन का ठेका बोखरांजी फर्म को मिला है। बैंक नोटबंदी के बाद एटीएम में लोड करने के लिए फर्म को पैसा नहीं दे पा रहा है। इसकी वजह से फर्म संबंधित दुकान का भाड़ा मालिक को नहीं दिया। किराया नहीं मिलने से मालिक ने अपनी दुकान का उपयोग करना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed