फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Asthma and TB patients face increased problems in winter.

Sultanpur News: ठंड में अस्थमा व टीबी के मरीजों की बढ़ी परेशानी

Tue, 02 Dec 2025 01:13 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Dec 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Asthma and TB patients face increased problems in winter.
काउंटर पर दवा लेने के लिए लगी मरीजों की भीड़। - फोटो : काउंटर पर दवा लेने के लिए लगी मरीजों की भीड़।
सुल्तानपुर। धीरे-धीरे बढ़ती ठंड ने अस्थमा व टीबी के रोगियों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। मेडिकल कॉलेज में इस समय सांस और टीबी रोग से पीड़ित मरीजाें की संख्या बढ़ने लगी है। सोमवार को 1734 लोगों ने पंजीयन कराया। इसमें सांस से जुड़े 120 मरीज रहे। चिकित्सक मरीजों को दवा देने के साथ ही सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के फिजिशियन डॉ. आरपी द्विवेदी ने बताया कि सांस लेने में कठिनाई, खांसी, सीने में जकड़न व दर्द, सांस लेते समय सीटी जैसी आवाज आना अस्थमा के लक्षण हैं। ऐसे मरीजों को प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने की दिशा में खानपान सुधारना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए रात को सोते समय गुनगुने दूध में एक चम्मच हल्दी मिलाकर पीयें। कहा कि इससे क्षय रोगियों का ठंड से बचाव होगा।
विज्ञापन

उन्होंने ब्लड प्रेशर से पीड़ित लोगों को भी ठंड के मौसम में सतर्क रहने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि ठंड में परेशानी होने पर बिना चिकित्सीय सलाह के किसी दवा का सेवन न करें। फुल आस्तीन के गर्म कपड़े पहनें और मौसम ठंडा होने पर घर से बाहर निकलने से परहेज करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

ठंड से बचाव के उपाय
गर्म कपड़े, ऊनी कपड़े और दस्ताने पहनें, खासकर जब घर के बाहर हों।
गर्म पेय पदार्थ पीये, अदरक, तुलसी की चाय या गर्म दूध।
नियमित हल्का व्यायाम करें, ताकि शरीर गर्म रहे।
ज्यादा ठंड होने पर घर के अंदर ही रहें और ठंडी हवा से बचें।
गीले कपड़ों को तुरंत बदलें, क्योंकि वे शरीर की गर्मी तेजी से कम करते हैं।

टीबी का प्रसार रोकने के उपाय
दूसरों के आसपास रहने पर माॅस्क पहनें।
खांसते या छींकते समय मुंह-नाक को टिश्यू से ढकें।
इस्तेमाल टिश्यू को बंद बैग में डालकर सुरक्षित फेंकें।
कमरे में ताजी हवा आने दें और जब ज्यादा ठंड न हो तो पंखे का इस्तेमाल करें।
डॉक्टर की बताई गईं दवाओं का नियमित इस्तेमाल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed