{"_id":"69161d16ee214d07490fcd7c","slug":"asha-workers-protested-against-not-receiving-honorarium-sultanpur-news-c-103-1-slp1007-144386-2025-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: मानदेय न मिलने पर आशा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: मानदेय न मिलने पर आशा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
Thu, 13 Nov 2025 11:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Thu, 13 Nov 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
सीएमओ कार्यालय पर मौजूद आशा कार्यकर्ता।
सुल्तानपुर। बकाया मानदेय भुगतान व अन्य मांगों पर बृहस्पतिवार को आशा कार्यकर्ताओं ने अपनी आवाज बुलंद की। सीएमओ कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. भारत भूषण को ज्ञापन सौंपा। मांगे पूरी न होने पर एक नवंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी।
आशा बहू कल्याण समिति की कुड़वार ब्लॉक अध्यक्ष उर्मिला पांडेय, माधुरी शर्मा ने आरोप लगाया कि आशा कार्यकर्ताओं का अक्तूबर 2024 से अब तक भुगतान लंबित है। सीएचसी अधीक्षक से कई बार इसकी शिकायत दर्ज कराई गई, लेकिन भुगतान बाधित है। बाउचर सत्यापित होने के बाद भी पैसा काट लिया जाता है।
ज्ञापन में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सभी आशा कार्यकर्ताओं का बकाया मानदेय जल्द भुगतान कराने, राज्य कर्मचारी का दर्जा देते हुए अन्य कर्मचारियों की तरह समान अधिकार व सुरक्षा देने और प्रोत्साहन राशि में पर्याप्त वृद्धि करने की मांग की है। सुमन शुक्ला, सीमा सिंह, इंदूमती सरकार आदि ने कहा कि मांगे न पूरी होने पर एक नवंबर से तब तक हड़ताल जारी रहेगी, जब तक बकाया भुगतान नहीं हो जाएगा।