फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   ARTO to get its own premises

एआरटीओ दफ्तर को  मिलेगा स्थाई भवन

Fri, 02 Jun 2017 11:08 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Fri, 02 Jun 2017 11:08 PM IST
विज्ञापन
ARTO to get its own premises
लोगों को सहूलियतें - फोटो : अमर उजाला

जिले का उपसंभागीय परिवहन कार्यालय जल्द ही अठेहा रोड स्थित विभाग के निजी भवन में संचालित होगा। अभी इसका संचालन सुल्तानपुर रोड स्थित किराए के भवन में हो रहा है। विभाग को अपना स्थाई भवन मिल सके इसके प्रति गंभीर जिलाधिकारी ने बृहस्पतिवार देर शाम निर्माणाधीन एआरटीओ कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्यदायी संस्था को भवन निर्माण का काम तत्काल पूरा कर उसे विभाग को हैंडओवर करने का आदेश दिया।      

विज्ञापन



जिलाधिकारी योगेश कुमार ने बृहस्पतिवार देर शाम अठेहा मार्ग पर निर्माणाधीन एआरटीओ कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने निर्मित भवन की गुणवत्ता के साथ ही परिसर की जांच की। भवन व अठेहा मार्ग के बीच रिक्त भूमि पर बने गहरे गड्ढे में पानी भरा देख डीएम ने निर्माण इकाई को इस पर मिट्टी डालकर रास्ता तैयार करने का आदेश दिया। डीएम ने निर्माण इकाई के अधिकारियों से तकरीबन तैयार भवन को अविलंब पूरा कर परिवहन विभाग को हैंडओवर करने का आदेश दिया। इस दौरान डीएम ने भवन में रखी गई ईवीएम के सुरक्षित होने की भी जांच की।
विज्ञापन


डीएम ने साथ मौजूद अधिकारियों को इवीएम की समय-समय पर इस बात की जांच का निर्देश दिया कि मशीनों पर नमी का असर तो नहीं हो रहा है। इस मौके पर सीडीओ अपूर्वा दुबे, एडीएम एसएन यादव सहित निर्वाचन के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed