{"_id":"5f81dd628ebc3ea372521244","slug":"arto-aware-about-road-safety-and-corona-sultanpur-news-lko544566370","type":"story","status":"publish","title_hn":"एआरटीओ ने सड़क सुरक्षा व कोविड-19 के बारे में किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एआरटीओ ने सड़क सुरक्षा व कोविड-19 के बारे में किया जागरूक
विज्ञापन
सुल्तानपुर। परिवहन विभाग की ओर से सड़क सुरक्षा सप्ताह में शनिवार को शहर में प्रमुख चौराहों समेत अन्य जगहों पर लोगों को सड़क सुरक्षा व कोविड-19 के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया गया। रोडवेज बस स्टेशन पर आयोजित कार्यशाला में एआरटीओ प्रवर्तन ने चालकों व परिचालकों को सड़क सुरक्षा के बारे में जानकारी देकर कोविड-19 से बचाव के उपायों की जानकारी दी।
शनिवार को एआरटीओ प्रवर्तन अखिलेश द्विवेदी ने शहर में लोगों को सड़क सुरक्षा व कोविड-19 के बारे में जानकारी देकर उन्हें जागरूक किया। शहर में स्थित वी मार्ट, कलकत्ता बाजार, शॉपिंग मॉल व कांप्लेक्स पर लोगों को सड़क सुरक्षा की जानकारी संबंधित पंफ्लेट वितरित किया।
इसके अलावा शहर के प्रमुख चौराहों, आजाद पार्क, तिकोनिया पार्क, अमहट चौराहा, पयागीपुर चौराहा पर सड़क से आने-जाने वाले लोगों को सड़क सुरक्षा व कोविड-19 के बारे में जानकारी दी। रोडवेज बस स्टेशन पर कार्यशाला का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
कार्यशाला को संबोधित करते हुए एआरटीओ प्रवर्तन ने कहा कि सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने से वाहन चालक के साथ ही अन्य लोगों को जान सुरक्षित रहती है। वाहन सदैव नियंत्रित गति में चलाना चाहिए। ट्रैफिक नियमों का पालन करते हुए वाहन चलाने पर दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है।
कोविड-19 के बारे में कहा कि इस बीमारी से बचने के लिए हम सबको मिलकर प्रयास करना होगा। उन्होंने रोडवेज के चालकों व परिचालकों को सड़क सुरक्षा और कोविड-19 के बारे में जागरूक किया। कार्यशाला में एआरएम अरविंद यादव, बस स्टेशन इंजार्च अजय सिंह, अपराध निरोधक समिति के गोपाल सोनी समेत कई लोग मौजूद रहे।