{"_id":"61140e208ebc3e7757001d93","slug":"arrested-with-20-stolen-mobiles-sultanpur-news-lko5909445181","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी के 20 मोबाइल समेत गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी के 20 मोबाइल समेत गिरफ्तार
विज्ञापन
सुल्तानपुर। शहर में खाली घरों को निशाना बनाकर डेढ़ दर्जन से ज्यादा वारदातों को अंजाम देने वाले एक शातिर चोर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया जबकि दो अन्य आरोपी फरार हो गए। गिरफ्तार किए गए आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी के 20 मोबाइल सेट के साथ ही पांच हजार की नकदी भी बरामद की है।
एएसपी विपुल श्रीवास्तव ने बताया कि शहर में पिछले दिनों कई घरों में चोरी की घटनाएं हुईं हैं। इन घटनाओं का खुलासा करने के लिए कोतवाली नगर पुलिस के साथ ही क्राइम ब्रांच व सर्विलांस सेल को भी सक्रिय किया गया था। शाहगंज चौकी इंचार्ज शैलेंद्र गुप्ता को मंगलवार रात सूचना मिली कि चोरी के मोबाइल सेट बेचने के लिए तीन युवक शहर की आवास विकास कॉलोनी के समीप पार्क के पास पहुंचे हैं।
सूचना मिलते ही एसआई ने दल-बल के साथ पार्क के समीप छापा मार दिया। अंधेरे का फायदा उठाकर दो युवक फरार हो गए जबकि एक युवक पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पकड़े गए युवक की पहचान आदिल निवासी डिहवा कोतवाली नगर के रूप में हुई। आदिल के पास से पुलिस ने 11 मोबाइल सेट व नौ क्षतिग्रस्त मोबाइल सेट बरामद किया है।
विज्ञापन
आदिल ने बताया कि फरार होने वाले युवक जावेद और तुफैल उर्फ नाटे निवासी डिहवा हैं। एएसपी ने बताया कि गिरफ्तार किये गए आदिल ने बताया कि जावेद व तुफैल के साथ मिलकर उसने शहर के कई घरों में चोरी की हैं। आदिल के पास से पांच हजार की नकदी भी पुलिस ने बरामद की है। फरार दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं।