फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   arrested

790 पेटी बीयर बेच डाली, फिर रची लूट की कहानी, गिरफ्तारी पर खुलासा

Mon, 20 Sep 2021 11:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Sep 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
arrested
सुल्तानपुर। पखवारे भर पूर्व हाईवे पर ट्रक से 790 पेटी बीयर गायब होने की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस ने ट्रक के चालक व खलासी के साथ ही पांच आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए सोमवार को घटना का खुलासा कर दिया। 1400 पेटी बीयर लादकर अलीगढ़ से निकले ट्रक से 790 पेटी रास्ते में ही बेच दिया गया। इसके बाद लूट की कहानी बनाते हुए ट्रक को बंधुआकलां क्षेत्र में सड़क पर पलट दिया गया था।
विज्ञापन

प्रयागराज के अल्लापुर निवासी सुरेश चंद्र तिवारी का अलीगढ़ में ट्रांसपोर्ट का कारोबार है। बीते पांच सितंबर को अलीगढ़ से सुरेश चंद्र के ट्रांसपोर्ट का ट्रक 1400 सौ पेटी बीयर लादकर बलिया रवाना हुआ था। ट्रक सुल्तानपुर के बंधुआकलां क्षेत्र के खोखीपुर के पास पलट गया था। ट्रक चालक व खलासी ने पुलिस को सूचना दी कि ट्रक पलटने के बाद गांव के लोग बीयर से भरी पेटी उठा ले गए। बंधुआकलां थाने में ट्रांसपोर्टर सुरेश चंद्र तिवारी की तहरीर पर पुलिस केस दर्ज कर मामले की तफ्तीश में जुटी थी। छानबीन के दौरान बंधुआकलां थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार वर्मा ने सर्विलांस सेल की मदद लेते हुए जांच शुरू की तो पता चला कि अलीगढ़ से ट्रक निकलने के बाद कई स्थानों पर रुका था। पुलिस ने ट्रक के चालक मुजम्मिल निवासी कलछीना थाना भोजपुर जिला गाजियाबाद और साकिब निवासी मेदपुर थाना भावनपुर जिला मेरठ से कड़ाई से पूछताछ की तो सच्चाई सामने आ गई।
विज्ञापन

एएसपी विपुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि दोनों ने पूछताछ में बताया कि ट्रक से 790 पेटी बीयर को उन्होंने रास्ते में बेच दिया था। घटना को छिपाने के लिए ट्रक को सड़क पर पलटाकर लूट की घटना बताई थी। पुलिस टीम ने दोनों को गिरफ्तार करने के बाद घटना में शामिल वासित अली निवासी मेदपुर थाना भावनपुर जिला मेरठ, मुजम्मिल निवासी कलछीना थाना भोजपुर जिला गाजियाबाद और रईस निवासी कलछीना थाना भोजपुर जनपद गाजियाबाद को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से 11 केन बीयर और एक लाख 20 हजार छह सौ रुपये बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed