{"_id":"64ac4b36dc3b9a0f530bbfb3","slug":"application-given-to-register-a-case-sultanpur-news-c-103-1-slko1046-336-2023-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: पांच पुलिस कर्मियों पर केस दर्ज करने के लिए कोर्ट में दी अर्जी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: पांच पुलिस कर्मियों पर केस दर्ज करने के लिए कोर्ट में दी अर्जी
Mon, 10 Jul 2023 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Mon, 10 Jul 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। अमेठी जिले के संग्रामपुर थाने के डेहरा गांव निवासी राजेश कोरी का गांव के ही रामकृपाल से पिछले दिनों विवाद हो गया था। आरोप है कि 17 जून को मामले की जांच करने पहुंचे संग्रामपुर थाने के दरोगा रामलाल यादव, सिपाही जंग बहादुर व दो अन्य अज्ञात पुलिस कर्मियों ने राजेश के घर में घुसकर महिलाओं को जातिसूचक शब्दों से अपमानित किया था और घरेलू सामान तोड़ डाला था।
पीड़ित ने केस दर्ज करने के लिए पुलिस को प्रार्थनापत्र दिया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। तब पीड़ित राजेश ने स्पेशल जज एससी-एसटी एक्ट अशोक कुमार सिंह की कोर्ट में केस दर्ज कराने के लिए अर्जी दी है। कोर्ट ने अर्जी पर सुनवाई के लिए 20 जुलाई की तिथि नियत की है।