{"_id":"6ae7800023be1004550912ea","slug":"application-filed-in-court-for-withdrawal-of-case-against-gauriganj-mla-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-168526-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: गौरीगंज विधायक पर लगे केस वापसी की कोर्ट में अर्जी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: गौरीगंज विधायक पर लगे केस वापसी की कोर्ट में अर्जी
Sun, 01 Nov 2026 11:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sun, 01 Nov 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। भाजपा की तत्कालीन नगरपालिका चेयरमैन प्रत्याशी के पति पर हमले के आरोप से जुड़े मामले में गौरीगंज विधायक राकेश प्रताप सिंह सहित व अन्य आरोपियों के खिलाफ चल रहे मामले में शनिवार को सुनवाई नहीं हो सकी। विशेष लोक अभियोजक कालिका प्रसाद मिश्र की तरफ से सरकार के निर्देश पर केस वापसी की अर्जी दी गई है।
स्पेशल मजिस्ट्रेट शुभम वर्मा की अदालत ने मामले में सुनवाई के लिए 18 नवंबर की तारीख तय की है। अमेठी जिले के गौरीगंज विधायक राकेश प्रताप सिंह समेत अन्य के खिलाफ भाजपा से तत्कालीन नगर पालिका अध्यक्ष पद प्रत्याशी रश्मि सिंह के पति दीपक सिंह पर 10 मई 2023 को हुए हमले के आरोप से जुड़े मामले में कोतवाली गौरीगंज में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। (संवाद)