{"_id":"6791410c4ce9aeab080ebe57","slug":"angered-by-the-comment-youth-brigade-demonstrated-sultanpur-news-c-103-1-slko1044-126077-2025-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: टिप्पणी से नाराज यूथ ब्रिगेड ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: टिप्पणी से नाराज यूथ ब्रिगेड ने किया प्रदर्शन
Thu, 23 Jan 2025 12:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Thu, 23 Jan 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
पुतला जलाने से रोकती पुलिस।
संवाद न्यूज एजेंसी
सुल्तानपुर। पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव पर अयोध्या के महंत राजूदास की ओर से की गई टिप्पणी से नाराज मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को कलेक्ट्रेट के सामने प्रदर्शन किया। महंत के बनाए गए पुतले को पुलिस ने छीनकर दहन की कोशिश नाकाम की।
कलेक्ट्रेट के सामने प्रदर्शन करते हुए यूथ ब्रिगेड के कार्यकर्ताओं ने महंत पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप लगाया। ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष शहजाद अहमद ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री ने अपने पूरे जीवन में सभी धर्मों का सम्मान किया था। महंत का पुतला लेकर पहुंचते ही पुलिस ने उसे छीन लिया। उन्होंने प्रशासन से महंत के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेजने की मांग की।
इस मौके पर पवन यादव, राज मिश्रा, राजदेव निषाद, सुरेश कुमार गौतम, अमजद खान, भजन यादव, सईद अहमद, सर्वेश कुमार, हिमांशु, राकेश पाल, शिवम सिंह गुलाब जायसवाल, राहुल यादव समेत अन्य मौजूद रहे।