फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Angered by his love affair with his wife, he had cut the young man's neck.

Sultanpur News: पत्नी संग प्रेम प्रसंग से नाराज हो काट दी थी युवक की गर्दन

Thu, 13 Jun 2024 12:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Thu, 13 Jun 2024 12:40 AM IST
विज्ञापन
Angered by his love affair with his wife, he had cut the young man's neck.
सुल्तानपुर। थाना क्षेत्र धम्मौर के समनाभार बिकना गांव में रविवार हुई युवक की निर्मम हत्या का बुधवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया। घटना में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वारदात में प्रयुक्त चाकू, ईंट व बाइक बरामद कर ली है। हत्यारोपी ने पत्नी के साथ प्रेम-प्रसंग से नाराज होकर युवक की हत्या करने की बात का खुलासा किया है।
विज्ञापन


धम्मौर थाना क्षेत्र के समनाभार बिकना गांव में सोमवार को एक युवक की सिरकटी लाश मिली थी। उसकी शिनाख्त कोतवाली थाना क्षेत्र के अफलेपुर गांव के आलोक कुमार (18) के रूप में हुई थी। घटना का खुलासा न होने से नाराज परिजनों ने मंगलवार को अमहट क्षेत्र में शव रखकर जाम लगा दिया था।
विज्ञापन


बुधवार को पुलिस ने घटना का खुलासा कर दिया। पुलिस ने इस मामले में अफलेपुर गांव निवासी संदीप कुमार व उसके नाना शिवप्रसाद निवासी ग्राम समनाभार थाना धम्मौर को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी संदीप ने बताया कि उसकी शादी नवंबर 2023 में हुई थी। आलोक का उसकी पत्नी से प्रेम प्रसंग चल रहा था। यह जानकारी होने पर उसने आलोक को रोका था लेकिन वह नहीं माना।
विज्ञापन
विज्ञापन


मना करने के बाद भी आलोक उसकी पत्नी से फोन पर बात करता था। इसी बात को लेकर उसने आलोक की हत्या की योजना बनाई। रविवार को वह आलोक को ई-रिक्शा एजेंसी से बाइक से धम्मौर लेकर गया। धम्मौर में शराब खरीदी गई। वहां से वह अपने नाना के साथ मिलकर आलोक को समनाभार गांव के खेत में लेकर गया जहां उसको खूब शराब पिलाई।

नशे की हालत में उसके सिर पर ईंट से प्रहार कर उसे बेहोश कर दिया। बाद में चाकू से रेतकर उसकी गर्दन काट दी। पुलिस ने आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त बाइक, ईंट व चाकू बरामद किया है। अपर पुलिस अधीक्षक अरुण चंद्र ने बताया कि पुलिस महानिरीक्षक अयोध्या परिक्षेत्र की ओर से घटना का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को 25 हजार रुपये का इनाम दिया गया है।


सर्विलांस सेल ने मोबाइल कॉल डिटेल से किया वर्क आउट
सर्विलांस सेल ने मोबाइल नंबरों की छानबीन में पाया कि आलोक कुमार कुछ दिनों से अपने पड़ोस की एक युवती से फोन पर देर तक बात करता था। इस आधार पर पुलिस ने तफ्तीश शुरू की। स्वॉट टीम ने पड़ताल की और आरोपियों को हिरासत में ले लिया।



परिजनों ने लगाया हत्या में अन्य लोगों के भी शामिल होने का आरोप
एसपी कार्यालय में हुए घटना के खुलासे के दौरान पहुंचे मृतक आलोक के परिजनों ने कहा कि हत्या में कई लोग शामिल थे। उन्होंने आरोप लगाया पुलिस ने सिर्फ दो ही लोगों को पकड़ा है जबकि हत्या में अन्य लोग भी शामिल थे। पीड़ित परिजनों ने उच्चाधिकारियों से शिकायत करने की बात भी कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed