{"_id":"683217cc3517a695bd0d17e6","slug":"anarchists-broke-ambedkar-statue-sultanpur-news-c-103-1-ame1010-133634-2025-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: अराजक तत्वों ने तोड़ी आंबेडकर प्रतिमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: अराजक तत्वों ने तोड़ी आंबेडकर प्रतिमा
Sun, 25 May 2025 12:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sun, 25 May 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
कादीपुर के अमरेथू डंड़िया में क्षतिग्रस्त हुई डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा।
कादीपुर (सुल्तानपुर)। अमरेथू डड़िया गांव में लगी डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को अराजक तत्वों ने शुक्रवार रात क्षतिग्रस्त कर दिया। शनिवार सुबह ग्रामीणों ने टूटी प्रतिमा देखी। ग्रामीणों की सूचना पर क्षेत्राधिकारी विनय गौतम, तहसीलदार घनश्याम भारती व प्रभारी निरीक्षक श्याम सुंदर ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया।
पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने बाबा साहब की नई प्रतिमा मंगवा कर उसे स्थापित कराया। विधायक राजेश गौतम व पूर्व विधायक भगेलूराम सहित कई लोगों ने प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान समाजवादी बाबा साहब वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राकेश रंजन, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अब्दुल कलाम, हरिलाल, कुंवर बहादुर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। (संवाद)