{"_id":"603e719b8ebc3ee94f44e260","slug":"amina-got-gold-medal-in-state-kick-boxing-sultanpur-news-lko5675764112","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमीना को स्टेट किक बॉक्सिंग में गोल्ड मेडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमीना को स्टेट किक बॉक्सिंग में गोल्ड मेडल
विज्ञापन
मोतिगरपुर। नई दिल्ली में गत दिनों हुई 17वीं स्टेट किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप में रामबरन स्नातकोत्तर महाविद्यालय विभारपुर की बीए अंतिम वर्ष की छात्रा अमीना बानो को गोल्ड मेडल मिला है। छात्रा की उपलब्धि पर महाविद्यालय में हर्ष का माहौल है।
17वीं स्टेट किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2021 में देश भर से 300 प्रतिभागियों ने अलग-अलग भार वर्ग में प्रतिभाग किया था। जिले की अमीना बानो ने 45 किलोग्राम भार वर्ग में शामिल हुई थीं।
गत रविवार को प्रारंभिक मुकाबले जीतने के बाद अमीना बानो का फाइनल मुकाबला सोमवार को दिल्ली की नेहा से होना था।
अंतिम समय में नेहा के वॉकआउट दिए जाने से दिल्ली किक बॉक्सिंग एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी हर्ष सिंह ने अमीना को गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया। अमीना की उपलब्धि पर रामबरन महाविद्यालय के प्रबंधक अजय सिंह समेत अन्य लोगों ने खुशी जताई है।