{"_id":"69c817820e56fd429f01708d","slug":"amar-ujalas-three-day-village-festival-begins-tomorrow-sultanpur-news-c-103-1-slp1004-152969-2026-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: अमर उजाला का तीन दिवसीय गांव महोत्सव कल से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: अमर उजाला का तीन दिवसीय गांव महोत्सव कल से
Sat, 28 Mar 2026 11:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sat, 28 Mar 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला गांव महोत्सव
सुल्तानपुर। अमर उजाला की ओर से तीन दिवसीय गांव महोत्सव शहर के पं.राम नरेश त्रिपाठी सभागार परिसर में 30 मार्च से शुरू होगा, जोकि एक अप्रैल तक चलेगा। समारोह में किसान गोष्ठी, किसान, पंचायत प्रतिनिधि सम्मान, नारी सशक्तीकरण और शिक्षकों का सम्मान होगा।
समारोह में कृषि यंत्रों, ऑटोमोबाइल्स, एक जिला एक उत्पाद, सोलर सिस्टम, इलेक्ट्रॉनिक्स, चिकित्सा, वन संरक्षण, शिक्षा के अलावा रोजमर्रा से जुड़े उत्पादों के स्टॉल लगेंगे। किसानों को आधुनिक खेती की तकनीकी जानकारी मिलेगी। महोत्सव में पहले दिन 30 मार्च को कथक नृत्य, फैशन शो और आत्मरक्षा प्रशिक्षण मुख्य आकर्षण होंगे। स्कूली बच्चे आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। 31 मार्च को नारी सशक्तीकरण पर पूरा कार्यक्रम आधारित रहेगा। उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं को अमर उजाला की ओर से सम्मानित किया जाएगा। महर्षि विद्या मंदिर, राधा रानी कुंवर कृष्ण बालिका इंटर कॉलेज समेत अन्य शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। किसानों एवं प्रधानों को सम्मानित किया जाएगा। एक अप्रैल को अंतिम दिन कृषि वैज्ञानिकों की ओर से उन्नत खेती के तौर तरीके बताए जाएंगे। साथ ही जिला उद्यान अधिकारी की ओर औद्यानिक मिशन की जानकारी दी जाएगी। पुलिस ट्रेनिंग स्कूल के पुलिस अधीक्षक ब्रजेश मिश्र की ओर से व्याख्यान दिया जाएगा।
ये हैं सहयोगी
कार्यक्रम में मयूर ग्रुप, अपना पशु आहार चक और उत्तर प्रदेश सरकार मुख्य सहयोगी की भूमिका में हैं। इसके अलावा एस राज ज्वेल्स प्राइवेट लिमिटेड, सेंट जेवियर्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, शेम्फोर्ड फ्यूचरिस्टिक स्कूल, रतनदीप मोटर्स, वीके एंटरप्राइजेज, साईं इंटरप्राइजेज, रतनदीप एलएलपी, सरस्वती विद्या मंदिर, लिटिल फ्लॉवर्स स्कूल ओमनगर, ढाबा नंदगांव,सनबीम स्कूल, ऐस्प्रा जेम्स एंड ज्वैल्स, सुल्तानपुर क्राॅफ्ट प्रोड्यूसर कंपनी एवं पंकज सिंह सहयोगी हैं। (संवाद)