फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   ally organized under School Chalo campaign

Sultanpur News: स्कूल चलो अभियान के तहत निकाली गई रैली

Thu, 04 Apr 2024 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Thu, 04 Apr 2024 12:03 AM IST
विज्ञापन
ally organized under School Chalo campaign
सुल्तानपुर। जिले के कई परिषदीय विद्यालयों में बुधवार को शिक्षकों की अगुवाई में बच्चों ने स्कूल चलो अभियान के तहत रैली निकाली। नारे लगाते हुए बच्चों ने गांव-गांव भ्रमण कर अभिभावकों को उनके पाल्यों का स्कूल में दाखिला कराने के लिए जागरूक किया। शिक्षकों ने भी अभिभावकों को शिक्षा के महत्व की जानकारी दी।
विज्ञापन


कंपोजिट विद्यालय मोतिगरपुर में बीईओ बलदेव यादव ने बच्चों को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई। इस दौरान इंचार्ज प्रभारी अध्यापिका अर्चना कुशवाहा, शिक्षिका सुमन देवी, सावित्री देवी, अखिलेश दुबे समेत अन्य स्टाफ उपस्थित रहा।
विज्ञापन


वहीं बल्दीराय और भदैंया के परिषदीय स्कूलों में वार्षिकोत्सव मनाया गया। बच्चों ने अपनी शानदार प्रस्तुति से लोगों का मन मोह लिया। इसके अलावा परीक्षाफल के कार्ड भी वितरित किए गए। इसमें प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया। वहीं कुड़वार शिक्षा क्षेत्र में रैली के जरिये संचारी रोगों और उनके नियंत्रण के बारे में जागरूक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



कंपोजिट विद्यालय बघौना में मनाया गया वार्षिकोत्सव

बल्दीराय (सुल्तानपुर)। कंपोजिट विद्यालय बघौना में बुधवार को वार्षिकोत्सव मनाया गया। इस दौरान हुई शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी में प्राथमिक शिक्षक संघ बल्दीराय के ब्लाॅक मंत्री शिव नरायन वर्मा ने अभिभावकों को विभाग की ओर से संचालित योजनाओं के बारे में बताया।

इसके बाद बच्चों ने स्कूल चलो अभियान के तहत रैली निकाली। मम्मी-पापा हमें पढ़ाओ, स्कूल में चलकर नाम लिखाओ..., आधी रोटी खाएंगे, स्कूल जरूर जाएंगे..., पढ़ी-लिखी लड़की, रोशनी है घर की... आदि नारे लगाते हुए अभिभावकों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया।

प्रधानाध्यापक रामआसरे ने कक्षा एक से आठ तक के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर जमाल अहमद, मो. आरिफ, राजेश कुमार विश्वकर्मा, सना उल्ला खां, गौरव गुप्ता व रजनीश कुमार मौजूद रहे।



प्रिंसी धुरिया पिलखिनी तो शगुन अभियाकलां के टाॅपर



भदैंया (सुल्तानपुर)। जूनियर हाईस्कूल अभियाकलां और प्राथमिक विद्यालय पिलखिनी का वार्षिकोत्सव बुधवार को समारोहपूर्वक मनाया गया। जूनियर हाईस्कूल अभियाकलां में कक्षा आठ के छात्र शगुन ने सर्वाधिक अंक पाया तो प्राथमिक विद्यालय पिलखिनी की कक्षा पांच की छात्रा प्रिंसी विद्यालय की टॉपर बनीं। जूनियर हाईस्कूल अभियाकलां के प्रधानाध्यापक कलहू पाल ने सभी उत्तीर्ण छात्रों के परीक्षाफल की घोषणा की। वहीं प्राथमिक विद्यालय पिलखिनी के वार्षिकोत्सव में बच्चों ने नृत्य, नाटक व दहेज पर आधारित एकांकी प्रस्तुत की। प्रधानाध्यापक गंगा प्रसाद द्विवेदी ने बताया कि कक्षा पांच में कुल 35 में से 34 बच्चों ने परीक्षा दी थी। सभी बच्चों ने अच्छे अंक प्राप्त किए हैं।


बच्चों ने निकाली जागरूकता रैली
सूरापुर (सुल्तानपुर)। प्राथमिक विद्यालय विजेथुआ द्वितीय के बच्चों ने बुधवार को स्कूल चलो अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली। प्रधानाध्यापक हीरालाल यादव की अगुवाई में निकली रैली मेला परिसर से दुबान होते हुए पोखरदहां होकर वापस विद्यालय पहुंची। रैली के दौरान बच्चों ने घर-घर विद्या दीप जलाओ, लड़की-लड़का सभी पढ़ाओ..., शिक्षा है अनमोल रतन, पढ़ने का सब करो जतन... आदि नारे लगाए। इस मौके पर उदय प्रताप सिंह व शंभूनाथ मौजूद रहे।



संचारी रोगों के बारे में दी गई जानकारी
कुड़वार (सुल्तानपुर)। क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों में बुधवार को रैली निकालकर संचारी रोरों व उन पर नियंत्रण बारे में जानकारी दी गई। देवलपुर, कुड़वार, पूरे ऋषि, बखतपुर व ग्रेंट कुड़वार विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों ने बच्चों को घरों व नलों के आसपास सफाई के साथ रात में पूरे कपड़े पहनकर सोने की सलाह दी। मच्छरों से होने वाली बीमारियों मलेरिया, डेंगू, फाइलेरिया व बुखार आने पर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जांच कराकर दवाइयां लेने की सलाह दी गई। फैयाज हुसैन, रणधीर सिंह, दिनेश शुक्ल, फूलचंद, पुष्पा मिश्र, मनोज मौर्य, उमेश सिंह, दीनानाथ पांडेय व प्रदीप मिश्र ने अपने-अपने विद्यालयों में संचारी रोगों के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed