{"_id":"6656344559d1cf6c6e01b6b9","slug":"allergy-in-childrens-eyes-started-increasing-sultanpur-news-c-103-1-slko1047-113955-2024-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: बढ़ने लगी बच्चों की आंखों में एलर्जी, 10 बच्चे पहुंचे अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: बढ़ने लगी बच्चों की आंखों में एलर्जी, 10 बच्चे पहुंचे अस्पताल
Wed, 29 May 2024 01:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Wed, 29 May 2024 01:15 AM IST
विज्ञापन
मेडिकल कालेज के नेत्र विभाग में मरीज बच्चे की जांच करती चिकित्सक। - संवाद
सुल्तानपुर। गर्मी बढ़ते ही बच्चों की आंखों पर भी इसका असर पड़ने लगा है। ज्यादातर बच्चे जो आंखों की समस्या से मेडिकल कालेज पहुंच रहे हैं, उनकी आंखे एलर्जी से प्रभावित हैं।
मंगलवार को नेत्र रोग विभाग की ओपीडी में 10 बच्चे पहुंचे और सभी आंखों की एलर्जी से पीड़ित रहे। पहले हर दिन आंखों की तकलीफ से परेशान एक या दो बच्चे आते थे लेकिन जब से गर्मी बढ़ी है, हर दिन मेडिकल कॉलेज में औसतन आठ से 10 बच्चे ओपीडी में आने लगे हैं।
ज्यादातर बच्चे आंखों की एलर्जी से पीड़ित मिल रहे हैं। आंखों का लाल होना, खुजली होना, पानी आना या आंखों में सूखेपन के साथ गड़न होना एलर्जी होने का मुख्य लक्षण हैं। एलर्जी का मुख्य कारण गर्मी बढ़ने से आंखों में ड्रायनेस और धूल मिट्टी है। पांच से बारह वर्ष तक के बच्चों में आंखों की एलर्जी की समस्या ज्यादा देखी जा रही है।
विज्ञापन
नेत्र चिकित्सक डॉ. शिवप्रिया ने बताया कि बड़ों की अपेक्षा बच्चे ज्यादा देर तक धूप में घूमते-खेलते रहते हैं, इसलिए बच्चों की आंखों पर गर्मी का ज्यादा असर पड़ता है और इसीलिए उनमें आंखों की एलर्जी की समस्या ज्यादा होती है जिसे वेनरल कंजक्टिवाइटिस कहते हैं। इसे ठीक होने में चार से सात दिन तक लग जाते हैं।