फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Allegations of forced religious conversion, a woman filed a case against 10 people.

Sultanpur News: धर्म परिवर्तन कराने का आरोप, युवती ने 10 लोगों के खिलाफ दर्ज कराया केस

Mon, 06 Oct 2025 11:50 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Oct 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
Allegations of forced religious conversion, a woman filed a case against 10 people.
सुल्तानपुर। शहर के एक मोहल्ले में घर में साफ-सफाई का काम करने वाली युवती ने मां-बेटे सहित अन्य लोगों पर धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर रविवार को कोतवाली नगर में छह नामजद सहित चार अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

अमेठी जिले के पीपरपुर के एक गांव की रहने वाली युवती के मुताबिक, वह परिवार के भरण-पोषण के लिए शहर के एक मोहल्ले में किराये के मकान में अपनी मां व भाई के साथ रहती है। उसकी मां मोहल्ले के एक घर में झाड़ू-पोछा लगाने का काम करती थी। चार-पांच माह से मां के बीमार रहने के कारण उनकी जगह वह काम पर जाने लगी। आरोप है कि घर के मो. हमीर व मो. मद्दन, जलीना बानो, बहू नदीरा व साइमा उसे प्रलोभन देकर इस्लाम धर्म स्वीकार करने का दबाव बना रहे थे। साथ ही जलीना का पुत्र गोलू उस पर शादी करने का दबाव बना रहा था। पीड़िता ने ये बातें अपनी मां से बताई, तो वह उसे लेकर एक अक्तूबर की सुबह जलीना बानो के घर गई। इस पर जलीना बानो, उसकी बहू नदीरा, पुत्री साइमा, मो. हमीर ने फर्जी मुकदमे में फंसा कर जीवन बर्बाद करने की धमकी दी। आरोपियों ने पीड़िता की मां का मोबाइल छीन लिया।
विज्ञापन

कमरे में बंद करके पीटने का आरोप
युवती ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने उन्हें जबरदस्ती कमरे में बंद कर दिया। इसी बीच जलीना बानो ने अपने भाई मो. मद्दन को बुलाया। वह तीन-चार अज्ञात लोगों के साथ पहुंचा। आरोपियों ने भी पीड़िता व उसकी मां पर धर्म परिवर्तन एवं शादी का दबाव बनाया। जान से मारने की धमकी भी दी। मना करने पर पीड़िता की मां को भी आरोपी मो. मद्दन ने पीटा। उसने जलीना बानो से कहा कि इन लोगों ने दो लाख रुपये चोरी किया है। अगर एक लाख रुपये दें, तभी जाने देंगे। पीड़िता व उसकी मां ने खुद की जान बचाने के लिए 70 हजार रुपये कर्ज लेकर आरोपियों को दिया,इसके बाद उन्हें जाने दिया गया। इसके बाद भी मो. मद्दन बार-बार फोन करके धमकी दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस दर्ज कर की जा रही जांच
कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक धीरज कुमार ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी मो. हमीर, उनकी पत्नी जलीना बानो, पुत्र गोलू, पुत्री साइमा, नदीरा व मो. मद्दन सहित चार अज्ञात के खिलाफ धर्म परिवर्तन का मुकदमा धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed