फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Akmal used to mislead people in the name of providing education in a madrasa.

Sultanpur News: मदरसे में तालीम दिलाने के नाम पर लोगों को गुमराह करता था अकमल

Tue, 30 Sep 2025 12:02 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Sep 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
Akmal used to mislead people in the name of providing education in a madrasa.
सुल्तानपुर। एटीएस की लखनऊ इकाई ने जिन तीन लोगों को सोमवार को गिरफ्तार किया, इसमें एक आरोपी अकमल रजा हलियापुर के कांकरकोला गांव का रहने वाला है। गांव में उसे लोग मौलाना के नाम से जानते व पुकारते थे। वह खुद को मदरसे में तालीम देने वाला शिक्षक भी बताता था। एटीएस की कार्रवाई से हुए खुलासे के बाद अब ग्रामीण भी सकते में हैं।
विज्ञापन

अकमल रजा के पिता शराफत अली दिल्ली में एक किराये की दुकान में सैलून चलाते हैं। उनकी तीन संतानें हैं। सबसे बड़ा बेटा तुएैब अली है। मझला बेटा अजमल है, जबकि अकमल रजा सबसे छोटा है। तीनों दिल्ली में ही रहते हैं। ग्रामीणों के मुताबिक अकमल रजा बारावफात में गांव आया था। कांकरकोला गांव में वह खुद को मदरसे में तालीम देने वाला शिक्षक बताता था। उसने आस-पड़ोस के लोगों को बताया था कि वह वाराणसी व दिल्ली में मदरसे में बच्चों को पढ़ाता है। वह तकरीर करने की भी बात करता था। इस वजह से गांव में उसके पुकारने का नाम मौलाना पड़ गया था। ग्रामीणों के मुताबिक, सोमवार को वह अपने चचेरे भाई रेहान के साथ कार से जगदीशपुर जाने के लिए निकला था। रानीगंज के पास अकमल व रेहान को एटीएस ने पकड़ लिया। दोनों को एटीएस लखनऊ लेकर चली गई। वहां से देर शाम रेहान को पुलिस ने छोड़ दिया, जबकि अकमल रजा को गिरफ्तार कर लिया। हलियापुर थानाध्यक्ष तरुण कुमार पटेल ने बताया कि उन्हें ऐसी किसी कार्रवाई या घटना की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन

खतरनाक मंसूबों का खुलासा
एटीएस की लखनऊ इकाई के निरीक्षक विक्रम सिंह के मुताबिक, अकमल रजा व्हाट्सएप पर कई संदिग्ध ग्रुपों से जुड़ा है। मशवरा व्हाट्सएप ग्रुप पर वह अपने साथियों के साथ काफिरों के खिलाफ जंग-ए-जिहाद कर चुनी हुई सरकार को हटाकर पूरे देश में शरीयत नाफिस करने के लिए मीटिंग की तैयारी कर रहा था।उसने अपने मंसूबे को पूरा करने के लिए एक मुजाहिद्दीन की आर्मी बनाने की अपने ग्रुप में अपील की थी। देश की संवैधानिक व प्रजातांत्रिक व्यवस्था के खिलाफ अलगाववादी कार्यों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से व्हाट्सएप ग्रुप पर चैट भी की गई है। इन्हीं आरोपों में उसे गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed