फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Agrasen Maharaj Yatra welcomed

अग्रसेन महाराज की रथयात्रा का स्वागत

Tue, 02 Feb 2016 10:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर Updated Tue, 02 Feb 2016 10:48 PM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय संस्था अग्रवाल सम्मेलन के तत्वावधान में अग्रोहा धाम से निकली अग्रसेन महाराज की रथ यात्रा का दो माह बाद जिले में पहुंचने पर स्वागत किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल ने अग्रसेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पूजन अर्चन किया।
विज्ञापन



यात्रा संयोजक जयप्रकाश केलकां ने बताया कि अग्रवाल समाज का इतिहास 52 सौ साल पुराना है। महाभारत काल में आज भी अग्रसेन का जीवंत मिलता है। कलयुग में महाराज अग्रसेन भगवान विष्णु के अवतार के रूप में माने जाते हैं, जिनकी प्रेरणा से सभी को समाज के उत्थान का संदेश मिलता है।
विज्ञापन


यात्रा में शामिल पीके बंसल ने बताया कि यात्रा का मुख्य उद्देश्य महाराज अग्रसेन के त्याग व तपस्या को लोगों तक पहुंचाना है।  इस मौके पर रमेशचंद्र अग्रहरि, रामकरन अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, श्याम सुंदर, अमित अग्रवाल, निखिल, प्रवीन अग्रहरि समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed