{"_id":"62eea2e2e32ab058df0629e9","slug":"aged-man-sitting-at-tea-shop-was-shot-dead-police-caught-an-attacker","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur: चाय की दुकान पर बैठे अधेड़ की गोली मारकर हत्या, पुलिस ने एक हमलावर को मौके से पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur: चाय की दुकान पर बैठे अधेड़ की गोली मारकर हत्या, पुलिस ने एक हमलावर को मौके से पकड़ा
Sat, 06 Aug 2022 11:11 PM IST
प्रशांत कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर।
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sat, 06 Aug 2022 11:11 PM IST
सार
नगर कोतवाल राम आशीष उपाध्याय ने बताया कि फायरिंग में शामिल एक आरोपी को पकड़ा गया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। घटना के पीछे भूमि विवाद का मामला प्रकाश में आया है।
विज्ञापन
जिला अस्पताल में लगी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सुल्तानपुर शहर से सटे पौशाला के पास शनिवार की रात आठ बजे चाय की दुकान पर बैठे अधेड़ पर बाइक से पहुंचे हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। फायरिंग में गोली लगने से घायल अधेड़ को लेकर परिवारीजन जिला अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने एक हमलावर को पुलिस ने पकड़ा है। फरार अन्य हमलावरों के बारे में पुलिस पूछताछ में जुटी है। तनाव को देखते हुए घरहा खुर्द गांव में पुलिस तैनात की गई है।
विज्ञापन
कोतवाली नगर क्षेत्र घरहाखुर्द गांव निवासी मोईन (48) पुत्र मोहम्मद मोबीन शनिवार की रात आठ बजे गांव के समीप पौशाला के पास एक चाय की दुकान पर बैठे थे। तभी बाइक से पहुंचे हमलावरों ने मोईन को निशाना बनाते हुए असलहे से फायर शुरू कर दिया। मोईन को गोली लगी और वह चाय की दुकान के पास ही गिर पड़ा। फायरिंग से आसपास भगदड़ मच गई। घायल मोईन को लेकर परिवारीजन जिला अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
छावनी में तब्दील घरहाखुर्द
शहर से सटे घरहाखुर्द गांव निवासी मोईन की हत्या से गांव में तनाव फैल गया है। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने गांव में सुरक्षा के लिहाज से पुलिस तैनात कर दिया है। हत्याकांड पर पुलिस के आलाधिकारी भी मौके पर पहुंचकर जांच की है।
विज्ञापन
परिवार में मचा कोहराम
घरहाखुर्द गांव निवासी मोहम्मद मोबीन के तीन पुत्रों में सबसे बड़ा बेटा मोईन था। जबकि मोगीस और छोटू छोटे हैं। मोईन के परिवार में एक बेटा और तीन बेटी हैं। पत्नी खुशबुन का रो रोकर बुरा हाल है।