फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   After the death of second cousin during treatment, the dead body reached the village

Sultanpur News: इलाज के दौरान दूसरे चचेरे भाई की हुई मौत के बाद शव पहुंचा गांव

Sat, 29 Jun 2024 01:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sat, 29 Jun 2024 01:29 AM IST
विज्ञापन
After the death of second cousin during treatment, the dead body reached the village
दोस्तपुर (सुल्तानपुर)। थाना क्षेत्र के ताजुद्दीनपुर गांव में बुधवार की रात दो चचेरे भाइयों के परिवार में हुई मारपीट में घायल बड़े चचेरे भाई की इलाज के दौरान ट्रॉमा सेंटर लखनऊ में बृहस्पतिवार की देर रात मौत हो गई। पोस्टमॉर्टम के बाद शुक्रवार को उसका शव गांव पहुंचा। पुलिस की मौजूदगी में शव का अंतिम संस्कार शाम को करवाया गया।
विज्ञापन



ताजुद्दीनपुर गांव में बुधवार की रात दो चचेरे भाइयों हौसिला प्रसाद व आत्माराम के परिवार के बीच उलाहना देने व चुगली करने को लेकर मारपीट हो गई थी। मारपीट में दोनों पक्षों में लाठी-डंडे व कुल्हाड़ी चलने से एक पक्ष से आत्माराम उर्फ रामू (36), उसकी पत्नी आरती देवी (33), बेटा विपिन (14) गंभीर रूप से घायल हो गए थे। दूसरे पक्ष से हौसिला प्रसाद उर्फ गिर्देलाल (50) उसकी पत्नी विद्या देवी (45), बेटी किरन देवी (20) व रेनू (15) घायल हो गई थी। बीचबचाव करने पहुंची रामदौर चौहान की पत्नी सुमित्रा (52) भी घायल हो गई थी।
विज्ञापन


सीएचसी से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हौसिला प्रसाद उर्फ गिर्देलाल दूसरे पक्ष के आत्माराम उर्फ रामू व उसकी पत्नी आरती देवी को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया था। अस्पताल में इलाज के दौरान बुधवार की रात ही आत्माराम उर्फ रामू की मौत हो गई थी और उसके बड़े चचेरे भाई को चिकित्सक ने ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया था। पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचने पर पुलिस की मौजूदगी में उसका दाह संस्कार बृहस्पतिवार को कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बृहस्पतिवार की रात ट्रॉमा सेंटर लखनऊ में हौसिला प्रसाद उर्फ गिर्देलाल की भी मौत हो गई। घटना में आत्माराम उर्फ रामू के बेटे विपिन की तहरीर पर पुलिस ने बृहस्पतिवार को हौसिला प्रसाद, विद्या देवी, किरन, रेनू समेत छह पर केस दर्ज किया है। दूसरे पक्ष से हौसिला प्रसाद की पत्नी विद्या देवी की तहरीर पर पुलिस ने आत्माराम उर्फ रामू व आरती, विपिन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष राम आशीष उपाध्याय ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। गांव में दो मौत से सन्नाटा पसरा है।



घटना से दोनों परिवारों में मचा कोहराम
मारपीट की घटना में दम तोड़ चुके आत्माराम के तीन बच्चे हैं। जिसमें दो पुत्रों विपिन (14) और सचिन (11) व एक पुत्री आंचल (8) की है। पांच सदस्यीय परिवार में आत्माराम की मौत के बाद पत्नी समेत परिवार में चार सदस्य बचे हैं। दूसरे पक्ष से दम तोड़ने वाले हौसिला प्रसाद के घर में पत्नी विद्या (45) के अलावा, रेनू (17), सुभाष (14), मोहन (12), रीना (10) है। उसकी सबसे बड़ी बेटी किरन की शादी हो चुकी है। घटना से दोनों के परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed