फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   After biometric, hologram will be pasted on the admit card

Sultanpur News: बायोमीट्रिक के बाद प्रवेश पत्र पर चस्पा होगा होलोग्राम

Sun, 22 Dec 2024 12:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sun, 22 Dec 2024 12:36 AM IST
विज्ञापन
After biometric, hologram will be pasted on the admit card
सुल्तानपुर। जिले के रविवार को 20 केंद्रों पर यूपीपीसीएस प्रारंभिक परीक्षा दो पालियों आयाेजित होगी। जिसमें 9024 परीक्षार्थी प्रतिभाग करेंगे। कोई भी अभ्यर्थी चेहरा ढ़ककर कक्ष में प्रवेश नहीं कर सकेगा। बायोमीट्रिक के बाद अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र पर एक होलोग्राम चस्पा किया जाएगा। इससे यह पता लगेगा कि परीक्षार्थी का बायोमीट्रिक हुआ है। कड़ी सुरक्षा में शनिवार को कोषागार से सभी केंद्रों पर सीलबंद बॉक्स में प्रश्नपत्र व स्टेशनरी भेजी गई।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग और प्रशासनिक अधिकारियों ने परीक्षा केंद्राें का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को देखा और कक्ष निरीक्षकों व केंद्र व्यवस्थापकों को दिशा निर्देश दिए। इस बार 50 फीसदी निरीक्षकों की तैनाती जिलाधिकारी व जिला विद्यालय निरीक्षक के माध्यम से की गई है। बाकी 50 फीसदी संबंधित परीक्षा केंद्र में नियुक्त शिक्षक होंगे। परीक्षा शुरू होने से ढाई घंटे पहले ही केंद्र पर पहुंचना है। निरीक्षक भी अपने पास मोबाइल फोन नहीं रख सकेंगे। परीक्षार्थियों को केंद्रों पर रिपोर्टिंग समय पर उपस्थित रहना होगा।
विज्ञापन

पहली पाली के लिए रिपोर्टिंग का समय सुबह 8:00 बजे निर्धारित किया गया है। मुख्य द्वार बंद होने का समय 8:45 बजे और परीक्षा का समय 9:30 बजे से 11:30 बजे रहेगा। दूसरी पाली में रिपोर्टिंग समय दोपहर 1:45 बजे है। परीक्षा 2:30 बजे से 4:30 बजे निर्धारित है। निशक्त परीक्षार्थी को दो घंटे के पेपर में 20 मिनट प्रति घंटा का अतिरिक्त समय दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच मिनट पहले परीक्षा समाप्ति की होगी घोषणा, बंद होंगे दरवाजे
परीक्षा समाप्त होने से पांच मिनट पहले कक्ष निरीक्षक यह घोषणा करेंगे कि परीक्षा समाप्त होने वाली है। परीक्षा कक्ष के दरवाजे बंद कर दिए जाएंगे। परीक्षा समाप्त होने तक कोई भी अभ्यर्थी केंद्र से बाहर नहीं जा सकेगा। प्रसाधन जाते समय परीक्षार्थी को प्रश्नपुस्तिका, उत्तरपत्रक व प्रवेश पत्र अपनी डेस्क पर रखकर जाना होगा। परीक्षा की समाप्ति में 30 मिनट का समय शेष रह जाने पर अभ्यर्थियों को परीक्षा कक्ष से बाहर जाने की अनुमति किसी भी दशा में नहीं दी जाएगी। इसकी सूचना उन्हें परीक्षा प्रारंभ होने के समय ही दे दी जाएगी।


सात मिनट पहले वितरित हाेंगे प्रश्नपत्र
केंद्र व्यवस्थापक की ओर से निरीक्षकों को परीक्षा शुरू होने से 15 मिनट पहले प्रश्न पुस्तिका, सह उत्तर पत्रकों का एक पैकेट बिना खोले उपलब्ध कराया जाएगा। वह परीक्षा शुरू होने से 10 मिनट पहले अभ्यर्थियों को पैकेट दिखाएंगे कि वह सील है। इसके बाद कक्ष निरीक्षक ओपनिंग सर्टिफिकेट पर हस्ताक्षर करेंगे। उस कक्ष के दो अभ्यर्थियों से भी हस्ताक्षर कराएंगे। इसके बाद पैकेट खोलकर प्रश्न पुस्तिका, सह उत्तर पत्रकों की गणना कर अभ्यर्थियों को सात मिनट पूर्व वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed