{"_id":"6a3431f1eb98415ad10ab84f","slug":"advocates-verification-drive-in-the-civil-court-complex-sultanpur-news-c-103-1-slp1004-158719-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: दीवानी परिसर में अधिवक्ताओं का सत्यापन अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: दीवानी परिसर में अधिवक्ताओं का सत्यापन अभियान
Thu, 18 Jun 2026 11:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Thu, 18 Jun 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। दीवानी न्यायालय परिसर में बृहस्पतिवार को अधिवक्ताओं के सत्यापन और अनुशासन व्यवस्था को मजबूत करने के लिए विशेष जांच अभियान चलाया गया। बार अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह, महासचिव दिनेश कुमार दूबे और जांच समिति के अध्यक्ष एवं पूर्व सचिव रविकांत मिश्र के नेतृत्व में परिसर का निरीक्षण किया।
इस दौरान अधिवक्ता पहचान पत्र, नामांकन अभिलेख और न्यायालय परिसर में कार्यरत व्यक्तियों की जांच की गई। जांच समिति ने कथित फर्जी अधिवक्ताओं और संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी। पदाधिकारियों ने कहा कि न्यायालय की गरिमा बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे। संवाद