फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Advisory Issued Regarding Severe Heat

Sultanpur News: भीषण गर्मी को लेकर जारी की एडवाइजरी

Sat, 23 May 2026 12:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sat, 23 May 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Advisory Issued Regarding Severe Heat
सुल्तानपुर। जिले में 43 डिग्री से अधिक तापमान और लू की चेतावनी को देखते हुए कृषि विभाग ने किसानों के लिए एडवाइजरी जारी की है। किसानों से जायद फसलों में धान की नर्सरी और सब्जियों में सुबह या शाम हल्की सिंचाई करने के साथ ही दोपहर में खेतों में काम न करने की अपील की गई है। जिला कृषि अधिकारी सदानंद चौधरी ने किसानों को खेतों में पुआल, सूखी घास या प्लास्टिक मल्च (पॉलीथिन की पतली चादर) के प्रयोग की सलाह दी है। छोटे पौधों को तेज धूप से बचाने के लिए नर्सरी के आसपास गर्म हवा रोकने के लिए टाटी लगाएं। किसानों को दोपहर में हल्के सूती कपड़े पहनने और सिर ढककर रखने की सलाह दी गई है। जिला कृषि अधिकारी ने किसानों से यह जानकारी अन्य किसानों तक पहुंचाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed