{"_id":"5e21f08e8ebc3e4b350bb2bd","slug":"adult-dies-due-to-cold-sultanpur-news-lko503616737","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठंड लगने से प्रौढ की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठंड लगने से प्रौढ की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी। कमरौली के कठौरा बाजार में फुटपाथ पर दुकान लगाने पहुंचे प्रौढ़ को तेज ठंड लग गई। ठंड लगने से प्रौढ़ बेहोशी की हालत में जमीन पर गिर पड़ा। इस दौरान उसका सिर दीवार से टकरा गया। जब तक आस-पास के लोग दौड़कर वहां पहुंचे, उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
जगदीशपुर थाना क्षेत्र के करीडीह गांव निवासी राम कुमार (55) कमरौली थाना क्षेत्र के कठौरा बाजार में फुटपाथ पर दुकान लगाता था। शुक्रवार की दोपहर बाद साढ़े तीन बजे राम कुमार मोपेड से कठौरा पहुंचा। इस दौरान उसे तेज ठंड लग रही थी।
आस-पास मौजूद लोगों के मुताबिक राम कुमार मोपेड खड़ी करके जैसे ही दुकान लगाने लगा, उसकी हालत बिगड़ने लगी। इस दौरान वह गिरने लगा और पास में स्थित दीवार से उसका सिर टकरा गया। लोग उसे उठाकर स्वास्थ्य केंद्र ले जाने की तैयारी कर रहे थे कि उसकी मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है।