{"_id":"6a87420973b9646e5104a25f","slug":"administration-working-to-boost-the-economy-sultanpur-news-c-103-1-slko1044-163280-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: अर्थव्यवस्था को रफ्तार देने में जुटा प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: अर्थव्यवस्था को रफ्तार देने में जुटा प्रशासन
Thu, 20 Aug 2026 11:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Thu, 20 Aug 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। जिले की अर्थव्यवस्था को 23,564 करोड़ रुपये से अधिक बढ़ाने की तैयारी है। विभागों के आंकड़ों और योजनाओं की प्रगति को प्रशासन सीधे परखेगा। बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम इंद्रजीत सिंह और सीडीओ विनय कुमार सिंह ने विभिन्न योजनाओं की समीक्षा कर विभागों को लक्ष्य हासिल करने के लिए समन्वित प्रयास के निर्देश दिए।
अर्थव्यवस्था बढ़ाने के लिए विभागों की ओर से दिए जा रहे आंकड़ों का बैठक से पहले सत्यापन होगा। इसके बाद ही रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। डीएम ने वन विभाग को टिंबर उत्पादन बढ़ाने के निर्देश दिए। सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा में लंभुआ अग्निशमन केंद्र और पर्यटन विभाग के कार्यों की प्रगति धीमी मिली। सीडीओ ने संबंधित कार्यदायी संस्था पर नाराजगी जताते हुए काम में तेजी लाने और जिले की रैंकिंग बेहतर करने के निर्देश दिए। नागरिक आपूर्ति विभाग की समीक्षा में 75 के लक्ष्य के सापेक्ष 70 अन्नपूर्णा भवन पूरे मिले। शेष पांच भवनों को जल्द पूरा कराने और उचित दर दुकानों से जुड़े लंबित प्रकरणों का तत्काल निस्तारण करने के निर्देश दिए गए।
सूर्यघर योजना पर भी जोर
पीएम सूर्यघर योजना की धीमी प्रगति पर डीएम ने यूपीनेडा अधिकारियों को विद्युत वितरण निगम से समन्वय कर काम तेज कराने को कहा। लंबित ऋण पत्रावली के निस्तारण के लिए बैंकों को निर्देश दिए गए। खराब स्ट्रीट लाइटें जल्द दुरुस्त कराने और एक मॉडल सोलर विलेज विकसित करने पर भी जोर दिया गया। मत्स्य संपदा योजना के तहत पट्टे की जमीन पर मत्स्य पालन को बढ़ावा देने की तैयारी है।