फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   administration issues notice to 93 officers on negligence

दायित्वों में लापरवाही पर 93 अफसरों से जवाब-तलब

Sun, 15 Sep 2019 10:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Sep 2019 10:57 PM IST
विज्ञापन
administration issues notice to 93 officers on negligence
गौरीगंज। शासन की ओर से जन शिकायतों के निस्तारण के लिए संचालित आईजीआरएस पोर्टल पर संदर्भित शिकायतें निस्तारित नहीं करना जिले के 93 अफसरों को भारी पड़ा।
विज्ञापन

समीक्षा के दौरान मामला प्रकाश में आने पर डीएम ने सभी को कारण बताओ नोटिस जारी की है। नोटिस में तत्काल लंबित शिकायतों को गुण-दोष के आधार पर निस्तारित करते हुए साक्ष्य समेत जवाब मांगा है।
विज्ञापन

डीएम ने शिकायतें निस्तारित नहीं होने तथा जवाब से संतुष्ट नहीं होने पर विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी है।
जनशिकायतों के निस्तारण के लिए प्रदेश सरकार की ओर संचालित दैनिक अनुश्रवण प्रणाली पोर्टल पर मुख्यमंत्री के साथ अन्य अधिकारियों की ओर से संदर्भित शिकायतों का डेडलाइन में निस्तारण नहीं करना जिले के 93 अफसरों को भारी पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम प्रशांत शर्मा ने पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायतों के निस्तारण व प्रगति की समीक्षा की तो जिले के 93 अफसरों के स्तर पर बड़ी संख्या में शिकायतें अनिस्तारित व डिफॉल्टर श्रेणी की मिलीं।
अफसरों की ओर से शिकायतों के निस्तारण में बरती जा रही लापरवाही से नाराज डीएम ने सभी को कारण बताओ नोटिस जारी की है। नोटिस में लंबित शिकायतों का ब्यौरा देते हुए दो दिन में शिकायतों का निस्तारण गुण दोष के आधार पर करने के साथ शिकायतकर्ता से संतुष्टि प्रमाण पत्र लेते हुए समुचित जवाब उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।

डीएम ने पोर्टल पर लंबित शिकायतें निस्तारित नहीं होने तथा जवाब से संतुष्ट नहीं होने की स्थिति में कार्रवाई की चेतावनी दी है। डीएम की ओर से जारी नोटिस सार्वजनिक होने के बाद संबंधित विभागों में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed