फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Administration came into action after the resignation of the Principal

Sultanpur News: प्रधानाचार्य के इस्तीफे के बाद हरकत में आया प्रशासन

Fri, 27 Dec 2024 11:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Fri, 27 Dec 2024 11:28 PM IST
विज्ञापन
Administration came into action after the resignation of the Principal
सुल्तानपुर। राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज, तेंदुआकाजी की जमीन पर अतिक्रमण को लेकर प्रधानाचार्य के इस्तीफे के बाद ने प्रशासन चेता है। डीआईओएस रविशंकर ने शुक्रवार को डीएम कृत्तिका ज्योत्सना को एक पत्र भेजकर पूरे मामले से अवगत कराया। डीएम के निर्देश पर अब राजस्व टीम दोनों पक्षों की मौजूदगी में जमीन की नापजोख कर जांच करेगी।
विज्ञापन

एसडीएम कादीपुर के साथ राजस्व और शिक्षा विभाग के आलाधिकारी शनिवार को विवादित स्थल का निरीक्षण करेंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक रविशंकर ने बताया कि राजकीय इंटर कॉलेज तेंदुआकाजी की जमीन को लेकर उपजे विवाद के बारे में डीएम को अवगत करा दिया गया है। इस मामले में दोस्तपुर के पं. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय माॅडल इंटर काॅलेज के प्रधानाचार्य मो. रफीक ने जिला विद्यालय निरीक्षक रविशंकर को बृहस्पतिवार को अपना इस्तीफा भेजा था।
विज्ञापन

उन्होंने डीआईओएस को संबोधित पत्र में लिखा कि प्रोजेक्ट अलंकार के तहत कराए जा रहे निर्माण में तेंदुआकाजी के एक डिग्री कॉलेज के प्रबंधक अड़ंगा डाल रहे हैं। विपक्षी ने विद्यालय की भूमि का अतिक्रमण कर निर्माण को बंद करा दिया है। काफी मशक्कत के बाद जब जमीन की पैमाइश हुई तो राजकीय इंटर कॉलेज की 28 बिस्वा जमीन कम पाई गई। निजी डिग्री कॉलेज के प्रबंधक ने पूर्व में हुई पैमाइश को ही मानने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed