{"_id":"691cbf50846ea577450a3947","slug":"adfm-inspected-coaching-depot-and-station-sultanpur-news-c-103-1-slko1047-144733-2025-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: एडीएफएम ने कोचिंग डिपो और स्टेशन का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: एडीएफएम ने कोचिंग डिपो और स्टेशन का किया निरीक्षण
Wed, 19 Nov 2025 12:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Wed, 19 Nov 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
रेलवे के कोचिंग डिपो में कंप्यूटर पर लेखा-जोखा चेक करतीं सहायक मंडल फाइनेंस मैनेजर कंचन प्रभा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। सहायक मंडल फाइनेंस मैनेजर (एडीएफएम) कंचन प्रभा मंगलवार को अपने निजी वाहन से स्थानीय रेलवे स्टेशन पहुंचीं। यहां उन्होंने स्टेशन यार्ड के कोचिंग और रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने लोको शेड के अभिलेख और स्टेशन पर साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।
लखनऊ मंडल रेल प्रबंधन की ओर से चलाए गए अभियान के अंतर्गत एडीएफएम कंचन प्रभा के साथ सीनियर सेक्शन ऑफिसर अवधेश सिंह और अकाउंटेंट प्रशांत कुमार लांबा मौजूद थे। उन्होंने सबसे पहले कोचिंग डिपो के अधिकारी विनय कुमार श्रीवास्तव के दफ्तर पहुंचकर लेखा संबंधित कागजों का निरीक्षण किया। इसके साथ ही लोको शेड जाकर सफाई के कार्य को भी चेक किया। दोपहर 3:30 बजे रेलवे स्टेशन पहुंची।
यहां पर आरक्षण केंद्र, पार्सल घर, स्टेशन अधीक्षक कार्यालय समेत अन्य विभागों का भी निरीक्षण किया। इसके बाद लखनऊ रवाना हो गईं। इस मौके पर स्टेशन अधीक्षक बीएस मीना, कार्यालय अधीक्षक विनय कुमार सिंह, उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन के शाखा मंत्री पंकज दुबे, संतोष कुमार, विपिन सिंह समेत कई रेलवे कर्मी मौजूद रहे।