फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Adamant on CBI investigation of murder

Sultanpur News: हत्या की सीबीआई जांच पर अड़े

Thu, 25 May 2023 12:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Thu, 25 May 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
Adamant on CBI investigation of murder
सेमरी में शव रखकर प्रदर्शन करते ग्रामीण। -संवाद
चांदा। बरात देखने गए किशोर का शव गन्ने के खेत में मिलने के बाद परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं। परिजनों ने पोस्टमार्टम के बाद शव दरवाजे के बाहर रखकर प्रदर्शन किया। परिजन हत्या की सीबीआई जांच कराने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन




कोतवाली क्षेत्र चांदा के साढापुर गांव के पुरवा डिहवा में 20 मई की शाम लापता दलित किशोर का शव मंगलवार सुबह गन्ने के खेत में मिला था। बुधवार सुबह चार बजे परिजन पोस्टमार्टम के बाद शव लेकर घर पहुंचे। घर के सामने शव रखकर परिजन व गांव वाले प्रदर्शन करने लगे। परिजनों का कहना है कि प्रियांशु की हत्या की गई है जिसकी निष्पक्ष तरीके से सीबाआई जांच होनी चाहिए। पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दी जाए।
विज्ञापन



कोतवाली निरीक्षक चांदा श्रीनिवास पांडेय, एसएचओ लंभुआ शिवाकांत त्रिपाठी, थाना अध्यक्ष शिवगढ़ अमर बहादुर सिंह ने मौके पर परिजनों और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शव को अंतिम संस्कार के लिए राजी किया। दोपहर तीन बजे मृतक प्रियांशु के पिता ने खेत में शव दफन किया। सुबह से ही महाराजदीन के घर बड़ी संख्या में ग्रामीण व रिश्तेदारों की भीड़ रही। दूसरी तरफ पुलिस भी पूरी तरह मुस्तैद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed