फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Action will be taken if loan files are not settled

ऋण पत्रावालियां निस्तारित नहीं होने पर होगी कार्रवाई

Sat, 14 Dec 2019 11:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Dec 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
Action will be taken if loan files are not settled
अमेठी। बैंकों की समुचित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ उद्यमियों को ऋण मुहैया कराने के लिए शुक्रवार देर शाम जिला स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक हुई।
विज्ञापन

बैठक में डीएम ने शाखा प्रबंधकों को योजना से संबंधित उद्यमियों की ऋण पत्रावली समय सीमा में निस्तारित करने व एसपी ने सुरक्षा का प्रबंध स्वयं करने का निर्देश दिया। अफसरों ने सुरक्षा प्रबंध में लापरवाही बरतने तथा ऋण आवेदकों को परेशान करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

जनपद में संचालित बैंक में कैश के साथ उपभोक्ताओं को सुरक्षित रखने तथा ऋण आवेदनों को निस्तारित कर जनपद में उद्योगों की स्थापना करवाने की कोशिश में जुटे डीएम अरुण कुमार ने एसपी डॉ. ख्याति गर्ग के साथ शुक्रवार देर शाम जिला स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक की।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक के दौरान बैंकों की सुरक्षा के प्रति बरती जा रही लापरवाही से नाराज डीएम ने फटकार लगाते हुए परिसर में सीसीटीवी कैमरा, वाइस रिकॉर्डर व अलार्म सही रखने का निर्देश दिया।

इस दौरान डीएम ने वर्ष 2019 की अंतिम तिमाही तक पं. दीन दयाल युवा स्वरोजगार योजना, मुख्यमंत्री रोजगार योजना व प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत प्रस्तावित ऋण आवेदनों को समय सीमा में निस्तारित करने का निर्देश दिया।
इस दौरान एसपी ने प्रबंधकों को सुरक्षा का समुचित प्रबंध रखने का निर्देश देते हुए सुरक्षा में लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed