{"_id":"67dc5f089e58860f4503acf7","slug":"action-plan-worth-rs-5-crore-approved-in-area-panchayat-meeting-sultanpur-news-c-103-1-slko1044-129158-2025-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: क्षेत्र पंचायत की बैठक में पांच करोड़ की कार्ययोजना मंजूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: क्षेत्र पंचायत की बैठक में पांच करोड़ की कार्ययोजना मंजूर
Fri, 21 Mar 2025 12:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Fri, 21 Mar 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
धनपतगंज (सुल्तानपुर)। धनपतगंज क्षेत्र पंचायत की बृहस्पतिवार को कड़े सुरक्षा घेरे में हुई बैठक में पांच करोड़ रुपये की कार्ययोजना को मंजूरी दे दी गई। योजना से विभिन्न कार्य कराए जाएंगे। ब्लॉक प्रमुख पार्वती सरोज की अध्यक्षता में हुई बैठक में बीडीसी के प्रस्ताव पर चर्चा हुई।
बीडीओ ज्ञानेंद्र मिश्र ने कार्ययोजना की जानकारी दी। क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने प्रस्ताव का स्वागत करते अपनी स्वीकृति दे दी। खंड विकास अधिकारी ने सदन के सामने कार्यवाही को पढ़ा। बैठक में मौजूद शहर विधायक विनोद सिंह ने क्षेत्र पंचायत सदस्यों को विकास कार्य कराने का आश्वासन दिया। कहा कि पार्वती की देखरेख में कार्य कराए जाएंगे। बैठक में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि त्रिनेत्र पांडे आदि मौजूद रहे।