{"_id":"6967e56f83414ccebb0d0a77","slug":"action-against-nine-trespassers-fine-of-rs-7500-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-148162-2026-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: नौ अतिक्रमणकारियों पर कार्रवाई, 7500 रुपये का जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: नौ अतिक्रमणकारियों पर कार्रवाई, 7500 रुपये का जुर्माना
Thu, 15 Jan 2026 12:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Thu, 15 Jan 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
शहर के ठठेरीबाजार में ट्रैक्टर पर सामान रखते पालिका कर्मी। स्रोत-नगर पालिका
सुल्तानपुर। नगर पालिका व कोतवाली नगर पुलिस की संयुक्त टीम ने बुधवार को शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान नौ अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन पर 7500 रुपये का जुर्माना लगाया गया।
संयुक्त टीम ने कोतवाली नगर से मेडिकल कॉलेज, चौक घंटाघर से ठठेरीबाजार, शाहगंज चौराहा , दरियापुर से डाकखाना चौराहा, गल्ला मंडी से चौक घंटाघर होते हुए पंचरास्ता, गभड़िया पुल के नीचे सड़क की दोनों पटरियों को अतिक्रमण मुक्त कराया। सड़क पर अवैध कब्जे को भी नगर पालिका की टीम ने तोड़वा दिया। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी लाल चंद्र सरोज ने बताया कि शहर के मुख्य मार्ग की पटरियों को अतिक्रमण मुक्त कराने का अभियान चलता रहेगा। पथ विक्रेताओं को वेंडिंग जोन में दुकान लगाने को कहा गया है। अभियान में पालिका के सहायक अभियंता संतोष कुमार, अवर अभियंता नीलम कुमारी, सफाई व खाद्य निरीक्षक अधूलिका, राजस्व निरीक्षक अनूप कुमार भारती मौजूद रहे।