{"_id":"69a32de34e1982d5390114fc","slug":"accused-of-stealing-trolley-bag-from-roadways-bus-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-151229-2026-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: रोडवेज बस से ट्रॉली बैग चोरी का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: रोडवेज बस से ट्रॉली बैग चोरी का आरोप
Sat, 28 Feb 2026 11:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sat, 28 Feb 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
जयसिंहपुर। कादीपुर कोतवाली के गौराबीबीपुर निवासी रामजी पांडेय के मुताबिक गत 23 फरवरी की सुबह करीब 10:17 बजे वह रोडवेज बस से शहर जाने के लिए निकले। साथ में परिवार के अन्य लोग भी थे। यात्रा के दौरान उनका बैग चोरी हो गया। पीड़ित के अनुसार, बस में भीड़ होने की वजह से उन्होंने अपना ट्रॉली बैग ड्राइवर सीट के बगल बोनट के पास रखा था। इसके बाद वह पीछे के सीट पर परिवार के साथ बैठ गए। सुल्तानपुर रोडवेज डिपो पर उतरे तो ट्रॉली बैग गायब था।
यात्री व कंडक्टर से पूछताछ पर पता चला कि एक यात्री बरौसा चौराहे पर गुलाबी ट्रॉली बैग लेकर उतर गया। वह बरौसा चौराहे पर लौटे और पुलिस की मदद से सीसीटीवी कैमरा चेक किया। जिसमें वह व्यक्ति दिखाई दिया। आरोप है कि उसके पास रामजी का ट्रॉली बैग था। बस से उतरने के बाद दूसरी निजी बस से शहर चला गया। पीड़ित के अनुसार उनके बैग में कपड़े व सोने के जेवरात रखे थे। जयसिंहपुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार मिश्र ने बताया कि शुक्रवार को अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। संवाद