फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Accused of fraud arrested

धोखाधड़ी के मामले में फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार

Thu, 26 Aug 2021 09:35 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 09:35 PM IST
विज्ञापन
Accused of fraud arrested
18. सुल्तानपुर में धोखाधड़ी के आरोपी को गिरफ्तार कर ले जाती पुलिस। - फोटो : SULTANPUR
सुल्तानपुर। कोतवाली देहात थाने के लोलेपुर प्यारेपट्टी गांव निवासी आबिद अली ने भुलकी गांव निवासी सईद अहमद के खिलाफ कोर्ट में केस दायर किया था। आबिद अली व उसके भाई से चार बिस्वा जमीन का बैनामा सईद अहमद ने लिखाया था।
विज्ञापन

आरोप है कि धोखाधड़ी करके सईद अहमद ने उसके संपूर्ण रकबे की खारिज दाखिल करा लिया था। अधिवक्ता संतोष सिंह ने बताया कि इसी मामले में कोर्ट में हाजिर न होने पर अदालत ने आरोपी सईद अहमद की गिरफ्तारी के लिए वारंट जारी करने का आदेश दिया था।
विज्ञापन

वादी मुकदमा आबिद अली ने पिछले दिनों एसपी डॉ. विपिन मिश्र से आरोपी की गिरफ्तारी कराने की मांग की थी। एसपी की सख्ती पर कोतवाली देहात थाने की पुलिस ने फरार चल रहे आरोपी सईद अहमद को गिरफ्तार कर बृहस्पतिवार को कोर्ट में पेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीजेएम किरन गौड़ ने आरोपी को नौ सितंबर तक न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश दिया है। सीजेएम ने आरोपी की जमानत अर्जी पर सुनवाई के लिए शुक्रवार की तिथि नियत करते हुए उसकी क्रिमिनल हिस्ट्री तलब करने का आदेश पुलिस को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed